[ad_1]
Last Updated:
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ रिलीज हो गई है. शाहिद ने अब अगली फिल्म से भी जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर जैसे बड़े कलाकार हैं. इस फिल्म को विशाल भारद्वा…और पढ़ें
शाहिद कपूर की फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में तृप्ति डिमरी भी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Shahidkapoor)
हाइलाइट्स
- शाहिद की नई फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ का ऐलान.
- विशाल भारद्वाज करेंगे निर्देशन, साजिद नाडियाडवाला निर्माता.
- फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर भी शामिल.
मुंबई. शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. इस कॉप ड्रामा को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. देवा रिलीज के साथ ही शाहिद ने अपनी आने वाली एक और फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया है. उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘अर्जुन उस्तरा’ है. इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म मूल रूप से एक लव स्टोरी है, जिसमें एक्शन जबरदस्त है. आईएएनएस से बातचीत में, शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया.
शाहदि कपूर ने कहा, “इस मूवी के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जिन्हें मैं बहुत लंबे समय से जानता हूं मैं उनके साथ काम करके खुश हूं. इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज सर कर रहे हैं, जिनके साथ मैंने बहुत सारी फिल्में की हैं.” शाहिद ने इससे पहले भारद्वाज के साथ “हैदर”, “कमीने” और “रंगून” जैसी फिल्मों में काम किया है.
रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में
शाहिद ने को स्टार्स की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा,“फिल्म में शानदार कलाकार हैं. इसमें मैं, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर सर, रणदीप हुड्डा, विक्रांत मैसी हैं. एक विशेष भूमिका में हैं. मैंने इन सभी लोगों के काम को भरपूर एन्जॉय किया. और मैं इन सभी के साथ सहयोग करने और काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.”
Deva FIRST Review Out: जानिए, कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’
शाहिद कपूर बताया 90 के दशक का गैंगस्टर ड्रामा
शाहिद कपूर ने बिना कुछ ज्यादा बताए कहा,“यह 90 के दशक के एक गैंगस्टर पर आधारित फिल्म है. मूल रूप से, यह एक लव स्टोरी है, लेकिन यह एक्शन और गैंगस्टर से भरपूर है इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पसंद आएगी क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म देखे.”
‘देवा’ की कहानी
एक्टर की फिल्म “देवा” हाल ही में 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं. एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है. ये उनकी पहली हिंदी फ़िल्म है. इसकी कहानी एक कुशल लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े मामले की जांच कर रहा है. जांच के दौरान अधिकारी को झूठ और विश्वासघात का पता चलता है.
Mumbai,Maharashtra
January 31, 2025, 14:45 IST
[ad_2]
Source link