[ad_1]
Last Updated:
Samantha Ruth Prabhu Cryptic Post: सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की है जिस पर एक बार फिर उनके फैंस का ध्यान गया है. इसमें उन्होंने सदगुरू की फीचर पोस्ट शेयर की है, जिसमे…और पढ़ें
तलाक के बारे में बात करने के बाद आया सामंथा का क्रिप्ट पोस्ट
नई दिल्लीः सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अक्सर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस और फॉलोअर्स के साथ मोटीवेशनल कोट साझा करती हैं. अब, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) द्वारा अपने तलाक के बारे में खुलकर बात करने के कुछ दिनों बाद, सामंथा ने एक क्रिप्ट फीचर पोस्ट शेयर की है. इसमें वे बयां करती हैं कि कैसे कुछ भी तय नहीं है और कोई भी व्यक्ति जैसा चाहे वैसा हो सकता है. सामंथा ने सद्गुरु ( Sadhguru) का एक फीचर पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा था, ‘एक इंसान के रूप में, आप एक प्राणी नहीं हैं. आप एक बनना हैं, एक सतत प्रक्रिया है. कुछ भी तय नहीं है – आप जिस तरह से रहना चाहते हैं, वैसे रह सकते हैं.’

इस बीच, नागा चैतन्य ने हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु से अपने तलाक के बारे में बात की और इसे आपसी निर्णय बताया. अभिनेता ने बताया कि वे और सामंथा अपने जीवन में मूवऑन यानी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान रखते हैं. नागा चैतन्य ने जिक्र किया कि एक टूटे हुए परिवार से आने वाले व्यक्ति के रूप में, वो रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचते हैं.
चाय ने रॉ टॉक्स विद वीके पॉडकास्ट पर कहा, ‘हम अपने-अपने रास्ते पर चलना चाहते थे. अपने-अपने कारणों से, हमने यह निर्णय लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. हम अपने जीवन में, अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ रहे हैं… मैं बहुत शालीनता से आगे बढ़ा हूं. वो भी बहुत शालीनता से आगे बढ़ी हैं. हम अपना-अपना जीवन जी रहे हैं और मुझे फिर से प्यार मिल गया है. मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.’
शादी खत्म करने के फैसले पर विचार करते हुए, अभिनेता ने बताया, ‘यह शादी में शामिल सभी लोगों की बेहतरी के लिए था… जो भी फैसला था, वो बहुत सोच-समझकर और दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान के साथ लिया गया एक बहुत ही सचेत फैसला था.’ नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने 2017 में शादी की थी और चौथी एनिवर्सरी के दौरान साल 2021 में दोनों अलग हो गए. नागा चैतन्य ने अब सोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है. वहीं सामंथा के बारे में अफवाह है कि वह राज और डीके की जोड़ी से राज को डेट कर रही हैं.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 10, 2025, 18:16 IST
[ad_2]
Source link