[ad_1]
Last Updated:
Rishabh Pant new Lucknow Super Giants captain: ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है. मेगा ऑक्शन में लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में उनको साइन किया था.
ऋषभ पंत बने IPL इतिहास के सबसे महंगे कप्तान
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले इस खिलाड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया है. ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे.
27 साल के भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार 20 जनवरी को एलएसजी के कप्तान के रूप में घोषित किया. पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में साइन किया. पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2021, 2022 और 2024 में दिल्ली की टीम की कप्तानी की थी.
LSG के चौथे कप्तान पंत
इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले चौथे कप्तान होंगे. उनसे पहले केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन ने दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी.
New Delhi,Delhi
January 20, 2025, 15:01 IST
[ad_2]
Source link