[ad_1]
हाल ही में आई साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) की रिपोर्ट इन शहरों में बढ़ती कीमतों की झलक दिखलाती है. PropTiger.com की हालिया रिपोर्ट बताती है,’रियल इनसाइट रेसिडेंशियल जुलाई–सितंबर 2025’में , देश के शीर्ष आठ शहरों में आवासीय कीमतों में 7 फीसदी से लेकर 19 फीसदी तक की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस वृद्धि में दिल्ली-एनसीआर का इलाका सबसे आगे निकल गया है जहां घरों की कीमतों में 19 फीसदी वार्षिक और 9.8 फीसदी तिमाही वृद्धि दर्ज की गई है.
रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली-एनसीआर में घरों की औसत कीमत ₹7,479 प्रति वर्गफुट (Q3 2024) से बढ़कर ₹8,900 प्रति वर्गफुट (Q3 2025) तक पहुंच गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस वृद्धि के पीछे मजबूत एंड-यूजर डिमांड, लग्जरी सेगमेंट की लोकप्रियता और सीमित इन्वेंट्री मुख्य कारक हैं.
लग्जरी घरों की तरफ बढ़ रहा रुझान
रिपोर्ट के अनुसार देशभर के शीर्ष आठ शहरों में जुलाई–सितंबर 2025 के दौरान कुल 95,547 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर मात्र 1 फीसदी की मामूली गिरावट है. हालांकि दिलचस्प ये है कि इन बिक्री का कुल मूल्य 14 फीसदी बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बाजार प्रीमियम आवासों की ओर शिफ्ट हो रहा है.
नए प्रोजेक्ट लॉन्च में भले ही सालाना 0.1 फीसदी की हल्की गिरावट रही, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में 9.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. इसका अर्थ है कि डेवलपर्स अब संतुलित और सतर्क तरीके से नए प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं.
ये हैं टॉप 8 शहर
इन आठ शहरों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा बेंगलुरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, चेन्नई और कोलकाता शहर शामिल हैं. हालांकि टॉप पर दिल्ली-एनसीआर ही है. ऐसे में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए एनसीआर अभी भी टॉप च्वॉइस है. वहीं अगर आपका घर इन 8 शहरों में से कहीं पर भी है तो वह आपकी बल्ले-बल्ले है.
दक्षिण भारत के शहरों में भी दो अंकों की बढ़त
मुंबई, पुणे, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भी सिंगल डिजिट ग्रोथ रही, जो यह दिखाती है कि पूरे देश में रियल एस्टेट बाजार संतुलित और स्वस्थ दिशा में बढ़ रहा है.
रियल एस्टेट विशेषज्ञों की राय
मोहित मल्होत्रा, फाउंडर एंड सीईओ, नियोलिव ने कहा, ‘प्रॉपटाइगर की लेटेस्ट रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर आवास मूल्य वृद्धि में अग्रणी स्थान पर है. इस क्षेत्रीय उछाल में, गुड़गांव और नोएडा के बाद, सबसे अच्छा उभरता हुआ मार्केट अब फरीदाबाद है, जो एक उच्च-संभावना वाले माइक्रो मार्केट के रूप में उभर रहा है, जो एनसीआर में तेज बुनियादी ढांचे के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठा रहा है. आगामी जेवर हवाई अड्डा, कई एक्सप्रेसवे और मेट्रो लिंक परियोजनाओं के साथ, अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों के लिए इस क्षेत्र के आकर्षण को और बढ़ाएगा.
वहीं एलांते ग्रुप के संस्थापक और सीईओ आकाश कोहली के अनुसार, ‘भारत का आवासीय बाजार उल्लेखनीय लचीलेपन और तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह प्रीमियम और लक्जरी श्रेणियों में मज़बूत मांग है. दिल्ली-एनसीआर में 19% की उल्लेखनीय वृद्धि इस क्षेत्र में हो रहे बदलाव को दर्शाती है. यह गुणवत्ता, जीवनशैली और दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब है.
[ad_2]
Source link