[ad_1]

नई दिल्ली. रिकॉर्ड टूटने के लिए होते हैं. यह कहावत आपने सुनी होगी. लेकिन क्रिकेट में आज भी कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो वर्षों से टूटने की बाट जोह रहे हैं.भारतीय क्रिकेटर्स ने भी कई रिकॉर्ड कायम किए लेकिन इनमें से कई ऐसे कीर्तिमान हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही कभी टूटे. वैसे कोहली एक प्योर बल्लेबाज हैं और उन्होंने बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान बनाए हैं.लेकिन कोहली ने गेंदबाजी में एक ऐसा कारनामा किया है जो कई वर्षों से नहीं टूट पाया है. कोहली ने ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 में टी20 मैच में बनाया था. तब उन्होंने गेंदबाजी में धमाल मचाया था.जीरो गेंद पर विकेट लेने का करिश्मा कोहली कर चुके हैं. साल 2011 में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में केविन पीटरसन को लेग साइड वाइड गेंद डाली जिसे खेलने के प्रयास में पीटरसन स्टंप आउट हो गए. पीटरसन को जीरो नंबर की गेंद पर आउट दिया गया था.
अपनी कप्तानी में आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) ने भी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए.धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है. माही ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में प्रति पारी 1.363 आउट होने की दर से 195 स्टंपिंग की. धोनी ने टेस्ट में 38, वनडे में 123 और टी20 इंटरनेशनल में 34 स्टंपिंग की. धोनी के इस रिकॉर्ड के करीब दूसरा विकेट कीपर दूर दूर तक नहीं है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीन फार्मेट में मिलाकर कुल 139 स्टंपिंग किया है.
टीम इंडिया का वो स्पिनर, डांस टीचर को देखते ही रचा ली थी शादी, अब तलाक तक पहुंच गई नौबत
सचिन के नाम 100 इंटरनेशनल शतक
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में ढेरों रिकॉर्ड बनाए.सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का विश्व कीर्तिमान है. उन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक जड़े. सचिन के इस रिकॉर्ड के करीब भारत के विराट कोहली धीरे धीरे पहुंच रहे हैं. कोहली के नाम 81 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं. इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग 71 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली, जिसका टूटना लगभग असंभव है.
राहुल द्रविड़ के नाम सबसे गेंदें खेलने का रिकॉर्ड
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 31,258 गेंदों का सामना किया.द्रविड़ ने 164 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में द्रविड़ के बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में 29,437 गेंदों का सामना किया. द्रविड़ ने टेस्ट में 44,152 मिनट और करीब 736 घंटे बिताए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है. उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित होती थी. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दी.
Tags: Ms dhoni, Rahul Dravid, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 22:13 IST
[ad_2]
Source link