Headlines

एरिन फील्ड और जैक बेनज़िंगर की प्रेरणादायक प्रेम कहानी

[ad_1]

Last Updated:

साल 2017 में बॉस्टन की रहने वाली एरिन फील्ड (Erin Field) जब 21 या 22 साल की थीं, तब उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने रातोंरात उनकी जिंदगी बदल दी. एरिन छत पर लगे एक झूले पर लेटी हुई थीं. झूला एक तरफ पत्थर की चिमनी …और पढ़ें

झूले पर लेटी थी लड़की, तभी हुआ ऐसा हादसा, हाथ-पैर हिलना हुए बंद, फिर...

महिला की पीठ पर चिमनी गिर गई, जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई. (फोटो: Instagram/erin.fieldd)

हाइलाइट्स

  • एरिन फील्ड पर चिमनी गिरने से हाथ-पैर हिलना बंद हुए
  • बॉयफ्रेंड जैक ने एरिन का साथ नहीं छोड़ा, अब शादी करने जा रहे हैं
  • फिजियोथेरापी से एरिन की हालत में सुधार हुआ, व्हीलचेयर में बैठने लगीं

लोगों को लगता है कि प्यार सिर्फ एक दूसरे के साथ प्राइवेट मोमेंट्स बिताना, हंसना, घूमना-फिरना और पार्टी करना ही है. पर असल में प्यार का मतलब है जब हम अपने पार्टनर का सिर्फ सुख में ही नहीं, दुख में भी साथ दें, उनकी समस्याओं को समझें और बीमारियों या तकलीफों को समझें. ऐसे प्यार करने वाले कम ही मिलते हैं, पर अमेरिका की एक लड़की गर्व से कह सकती है कि उसके पास एक ऐसा पार्टनर है, जिसने उसकी बहुत सेवा की. लड़की सालों पहले एक हादसे का शिकार हुई, जिसकी वजह से उसके हाथ-पैर हिलना बंद हो गए. उसके बाद लड़की के बॉयफ्रेंड ने जो किया, वो कोई सोच भी नहीं सकता!

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में बॉस्टन की रहने वाली एरिन फील्ड (Erin Field) जब 21 या 22 साल की थीं, तब उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने रातोंरात उनकी जिंदगी बदल दी. एरिन छत पर लगे एक झूले पर लेटी हुई थीं. झूला एक तरफ पत्थर की चिमनी से बंधा था. अचानक चिमनी टूट गई और सीधे उनके ऊपर गिर गई. चिमनी सीधे उनकी रीढ़ की हड्डी पर गिर गई इस चक्कर में वो क्वाड्राप्लेजिक (quadraplegic) हो गईं, यानी उनके शरीर में अपंगता आ गई. इस वजह से उनके हाथ की उंगलियां और पैर हिलना बंद हो गए. वो कमर के नीचे से अपंग हो गईं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *