Headlines

एसएस राजामौली की नई फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘दोस्ताना’ स्टार संग निभाएंगी रोल, शुरू हुई शूटिंग

[ad_1]

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा अब फिर से भारतीय सिनेमा में कमबैक करने को तैयार हैं लेकिन इस बार वे साउथ सिनेमा का हिस्सा बनने जा रही हैं. अभिनेत्री को राजामौली की आने वाली फिल्म में एक्टिंग करते देखा जाएगा जिसमें वे जॉन अब्रा…और पढ़ें

एसएस राजामौली की नई फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

राजामौली की फिल्म में जोड़ी बना सकते जॉन और प्रियंका

हाइलाइट्स

  • जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आ सकते
  • दोनों ने पहले कॉमेडी फिल्म दोस्ताना में साथ काम किया था
  • दोनों के कुछ सीन्स महेश बाबू की नई फिल्म में शूट हो सकते हैं

नई दिल्लीः प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से हिंदी सिनेमा से गायब हैं और विदेशी प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं. लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्होंने फिर से भारत में काम करने का मन बना लिया है. क्योंकि अब सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री को कुछ फिल्मों के ऑफर मिले हैं. हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम दोस्ताना की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों स्टार ऑस्कर विनिंग फिल्म देने वाले RRR फेम एसएस राजामौली की अगली फिल्म में फिर से साथ काम करेंगे.

बता दें कि इससे पहले, इस बात के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस भूमिका के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन से कैसे संपर्क किया गया था. फिल्म को एक एक्शन-एडवेंचर तमाशा बताया जा रहा है जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे. न्यूज24 ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘पहले, इस भूमिका के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन पर विचार किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई. अब, जॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी. उनके साथ उनके कई सीन हैं और शूटिंग हैदराबाद में ही होगी.’ इससे पहले ऐसी भी खबरें थी कि प्रियंका राजामौली की उस फिल्म में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकती हैं जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं.

दरअसल, पिछले वीक ही जब राजामौली ने अपने सोशल अकाउंट पर महेश बाबू के पासपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कैप्चर लिखा था. उसी पर अभिनेत्री ने रिएक्शन देते हुए ‘आखिरकार’ लिखकर राजामौली की फिल्म में अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी. गौरतलब है कि 2 जनवरी को, एसएस राजामौली और महेश बाबू की SSMB29 को हैदराबाद में एक विशेष पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया. निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी को हैदराबाद में एल्युमिनियम फैक्ट्री में फूलों, बैनर और राजामौली की फिल्मों की तस्वीरों से सजे हुए देखा गया. SSMB29 की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू हुई. इसे विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है और राजामौली ने निर्देशित किया है. यह एक महाकाव्य साहसिक पृष्ठभूमि पर आधारित है.

जबकि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने काफी दिलचस्पी जगाई है, SSMB29 के लिए पूरी कास्ट और क्रू की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. काम की बात करें तो महेश बाबू को आखिरी बार गुंटूर करम में देखा गया था, जबकि प्रियंका रोमांटिक कॉमेडी लव अगेन में दिखाई दी थीं.

homeentertainment

एसएस राजामौली की नई फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *