[ad_1]
Last Updated:
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आज उनकी अलग पहचान है. एक्ट्रेस ने अपने अब तक करियर में भले ही चुनिंदा फिल्में की हों, लेकिन उन्होंने धमाल मच…और पढ़ें
कौन सी है वो जबरदस्त कमाई वाली फिल्म
हाइलाइट्स
- ऐश्वर्या राय ने मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ फिल्म रिजेक्ट की थी.
- फिल्म ने 4112 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
- ऐश्वर्या को पत्नी का रोल ऑफर हुआ था.
नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की है. करियर में उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है. एक बार तो उन्होंने ऐसी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया था. क्या आप जानते हैं उस फिल्म का नाम.
ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ने 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. हालांकि ऐश ने अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हर जगह अपने टैलेंट का डंका बजाया है. हॉलीवुड में भी उन्होंने कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है. लेकिन उन्होंने हॉलीवुड की ही एक बड़ी फिल्म को आखिर क्यों रिजेक्ट कर दिया था.
जितेंद्र की वो हीरोइन, पिता ही थे जिनके पहले क्रश, अमिताभ बच्चन-संजीव कुमार संग दे चुकी कई हिट
1 सीन की वजह से हाथ से निकली फिल्म
ऐश्वर्या राय उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह काम कर चुकी हैं. वह अब तक हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. लेकिन उन्होंने सिर्फ एक सीन की वजह से इस रिकॉर्ड तोड़ फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था. हालांकि कि हो सकता है कि आज ऐश को इस फिल्म को ठुकराने का पछतावा हो.
निभाना था पत्नी का रोल
ऐश्वर्या राय एक्टिंग की दुनिया में अपने काम के साथ-साथ अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों में ही काम करती हैं फइर उन्होंने इस फिल्म को क्यों रिजेक्ट कर दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो हैं मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ. डायरेक्टर डग लिमन की इस फिल्म में ब्रैड पिट, जॉन स्मिथ लीड रोल में लोगों का दिल जीतते नजर आए थे. फिल्म में ऐश को उनकी पत्नी का रोल ऑफर हुआ था. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने फिल्म के कुछ सीन्स की वजह से इस फिल्म को रिजेक्ट किया था.
बता दें कि ऐश जिस सीन में कंफर्टेबल नहीं होती वह वो फिल्म नहीं करती. कहा जाता है कि इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही कुछ था. ऐश के रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्म एंजेलिना जोली ने की थी. रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म ने 4112 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था.
New Delhi,Delhi
February 11, 2025, 15:41 IST
[ad_2]
Source link