Headlines

ऐसा-तैसा नहीं, यह मौत का मोड़ है… भोपाल में ये जगह बनीं एक्सीडेंटल जोन; सीधे नहर में समा जाते हैं वाहन!

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Bhopal Accident News: भोपाल के सलैया स्थित कैनाल किनशिप और शिवांगन परिसर की नहर हादसों का नया केंद्र बन गई है. सुरक्षा की कमी के कारण कई बार वाहन और पैदल लोग नहर में गिर चुके हैं. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन स…और पढ़ें

X

सलैया

सलैया स्थित नहर पर हाल के दिनों में बड़ा हादसा हो गया था.

हाइलाइट्स

  • भोपाल की सलैया नहर हादसों का नया केंद्र बनी.
  • स्थानीय निवासियों ने नहर की सुरक्षा की मांग की.
  • प्रशासन से दीवार और ढांचा बनाने की मांग की गई.

भोपाल. भोपाल की सलैया स्थित कैनाल किनशिप और शिवांगन परिसर के मोड़ पर स्थित नहर अब हादसों का नया जोन बन चुकी है. यह नहर किसानों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग की जाती है. लेकिन मोड़ के पास सुरक्षा की कमी के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं. नहर के आसपास ना तो कोई दीवार बनाई गई है और ना ही किसी प्रकार की रेलिंग है, जिससे यह क्षेत्र दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है.

हाल के दिनों में बीते गुरुवार और शुक्रवार की रात को एक चार पहिया वाहन मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण नहर में गिर गया. गनीमत रही कि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने वाहन चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया. हालांकि, यह अकेला मामला नहीं है, क्योंकि नहर में गाड़ियों के अलावा पैदल चलने वाले लोग भी रात के समय गिरकर चोटिल हो चुके हैं.

नहर की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं
सलैया क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन बीते कुछ सालों से इस नहर का निर्माण कार्य और सुरक्षा उपायों को लेकर कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं, भले ही स्थानीय रहवासी बार-बार शिकायत कर चुके हैं.

सुरक्षा दीवार की मांग
शिवांगन परिसर के निवासी महेश नागानी ने बताया कि नहर अब दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है और इसकी सुरक्षा के लिए पार्षद से लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए हैं. स्थानीय निवासी कुंज बिहारी चौधरी ने सुझाव दिया कि नहर को बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे पूरी तरह से ढककर डिवाइडर बनाना चाहिए, ताकि हादसों से बचा जा सके.

प्रशासन के नकारात्मक रवैये की आलोचना
कुंज बिहारी चौधरी का कहना है कि नहर पिछले 2 साल से खुली हुई है और इस कारण कई हादसे हो चुके हैं. उनका मानना है कि प्रशासन अब तक किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो तब तक नहीं जागेगा जब तक किसी व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु नहीं हो जाती.

स्थानीयों की मांग, सुरक्षा के लिए दीवार और व्यवस्थित नहर
रहवासियों का कहना है कि प्रशासन को लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जल्द नहर के आसपास दीवार बनानी चाहिए और नहर को व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि मिट्टी का कटाव रुक सके. जब शहर के अन्य क्षेत्रों में कच्ची नहर को सीमेंट कंक्रीट में तब्दील किया गया है, तो इस क्षेत्र की नहर पर क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

homeajab-gajab

ऐसा-तैसा नहीं, मौत का मोड़ है… एक्सीडेंट पर सीधे नहर में समा जाते हैं वाहन!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *