Headlines

ऐसा पेंटिंग मैराथन देखा है? 350 कलाकार, 30 घंटे और 2800 वर्ग फुट! बना डाले तीन विश्व रिकॉर्ड…

[ad_1]

इंदौर. मध्यप्रदेश के खूबसूरत शहर इंदौर में इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड दिलवाया है. ये रिकार्ड किसी एजूकेशन और इनोवेशन से नहीं बल्कि आर्ट से जुड़ा है. जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इंजीनियर्स ने कमाल किया है.

प्रतिबिंब क्लब की एश्वर्या चौबे बताती हैं कि क्लब के जरिए इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थी समय-समय पर अपना हुनर दिखाते है. जिसमें हर तरह की फोटोग्राफी और पेंटिंग होती है. जो स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के साथ शौक को जिंदा रखना चाहते है वो इसमें हिस्सा लेते है. यही नहीं इन स्टूडेंट को समय समय पर रिवार्ड भी मिलता है. हर साल इसके मेंबर्स भी बढ़ते है और इस क्लब की स्थापना 2011 में हुई थी. जिसके बाद हमें अबतक 3 रिकार्ड मिल चुके हैं. पहला लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड.

पेंटिंग मैराथन: एक नया आयाम
एश्वर्या ने बताया कि बीते साल “स्ट्रीटस्केप: द टिंट एवेन्यू” थीम पर 30 घंटे लगातार पेंटिंग मैराथन हुआ, जिसमें 350 प्रतिभागियों द्वारा रचनात्मक विचारों का उपयोग करके संस्थान के 2800 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को कवर करने वाले रोडब्लॉक को चित्रित किया गया. जिसमें हमने हर तरह की पेंंटिंग बनाई. कहीं एपीजे अब्दूल कलाम का पोट्रेट तो कहीं इनोवेशन और लेंडस्केप, नेचर और वाइल्ड लाइफ था.

बजट और तैयारी
अब्बास हुजैनवाला बताते हैं कि इस पेंटिंग मैराथन का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए हमारा बजट करीब 3 लाख रूपए था, जिसे हमने ऑल ओवर इंडिया से स्पांसर किया. यही नहीं पूरा दिन और पूरी रात नॉनस्टाप पेंटिंग बनाई. आप यह कह सकते हैं कि 3 लाख के बजट में करीब 3 हजार स्कैयर फिट पेंटिंग को बनाने में 30 घंटे लग गए.

Tags: Indore news, Local18, Madhya pradesh news, World record

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *