[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @the_trend_honey पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियन शख्स नजर आ रहा है. वीडियो को भी ऑस्ट्रेलिया में ही शूट किया गया है. शख्स का नाम तो नहीं बताया गया, पर शख्स अपन…और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के शख्स ने बिहारी उच्चारण वाली हिन्दी बोलकर सभी को हैरान कर दिया. (फोटो: Instagram/@the_trend_honey)
किसी दूसरे देश की भाषा सीखना काफी मुश्किल काम होता है, क्योंकि उन भाषाओं का उच्चारण, लिपि आदि बेहद जटिल होती हैं. पर कुछ लोग भाषा सीखने में इतने एक्सपर्ट होते हैं कि वो फटाफट उसे सीख लेते हैं. ऐसा ही एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने भी किया. जब आप इस आदमी को देखेंगे, तो ये आपको पूरी तरह विदेशी लगेगा. पर जैसे ही वो हिन्दी (Australian man communicate in Hindi) बोलना शुरू करेगा, आपको लगेगा कि वो भारतीय है और आप उसके लिए आधार कार्ड बनवाने की सिफारिश करने लगेंगे, जैसा बहुत लोगों ने कमेंट सेक्शन में किया है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @the_trend_honey पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियन शख्स नजर आ रहा है. वीडियो को भी ऑस्ट्रेलिया में ही शूट किया गया है. शख्स का नाम तो नहीं बताया गया, पर शख्स अपने भारत के अनुभवों को शेयर कर रहा है. रिकॉर्ड करने वाली महिला भी इंडियन है क्योंकि वो शख्स से हिन्दी में भी बात कर रही है.
[ad_2]
Source link