[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कराची स्टेडियम से भारतीय तिरंगा गायब होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विवाद बढ़ा. भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से मना किया. टूर…और पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची स्टेडियम के वीडियो से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हाइलाइट्स
- कराची स्टेडियम में भारतीय तिरंगा गायब होने का वीडियो वायरल
- भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से मना किया.
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सारे मुकाबले दुबई में होंगे.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. टू्र्नामेंट की शुरुआत से पहले एक नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली सभी टीमों का झंडा तो है लेकिन कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय तिरंगा गायब दिखा. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर बातें की जा रही है. फिलहाल न्यूज 18 इस बात की पुष्टी नहीं करता कि ये वीडियो ताजा है या फिर पुराना है.
सोमवार 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे तो कराची के नेशनल स्टेडियम में दिख रहे थे, लेकिन भारतीय ध्वज नहीं था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई फैंस को हैरान कर दिया और बहस छेड़ दी. भारत का झंडा ध्वज स्टेडियम की छत पर क्यों नहीं लगाया गया है इसे लेकर फिलहाल कोई सटीक जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
No Indian flag in Karachi: As solely the Indian workforce confronted safety points in Pakistan and refused to play Champions Trophy matches in Pakistan, the PCB eliminated the Indian flag from the Karachi stadium whereas preserving the flags of the opposite visitor taking part in nations. pic.twitter.com/rjM9LcWQXs
— Arsalan (@Arslan1245) February 16, 2025
[ad_2]
Source link