[ad_1]
Last Updated:
R Ashwin Breaks Silence On Shock Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया. अब इस धुरंधर ने इस फैसले को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,…और पढ़ें
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अचानक संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया. टीम इंडिया को सीरीज में 1-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसने भारतीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टीम के प्रदर्शन पर गहराई से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. इस दौरे के दौरान कई ऑन और ऑफ फील्ड मुद्दे सामने आए जिसमें रविचंद्रन अश्विन का बीच सीरीज में संन्यास लेना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका था.
भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया और घर लौटने का फैसला किया. 38 साल के अश्विन के इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. इसकी वजह ड्रेसिंग रूम में तनाव और टीम मैनेजमेंट के साथ मतभेद का संकेत माना गया. अश्विन ने इस फैसले पर खुलकर बात की और कहा कि यह एक सहज निर्णय था क्योंकि उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी खो दी थी.

अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर कहा, “मैंने पहला टेस्ट नहीं खेला. दूसरा खेला, तीसरा नहीं खेला. हो सकता था कि मैं अगला खेलूं या न खेलूं. यह मेरी क्रिएटिविटी का एक पक्ष था और मैं इसे तलाशने की कोशिश कर रहा था. उस समय, मुझे लगा कि मेरी क्रिएटिविटी खत्म हो गई है, तो वह खत्म हो गई, बस सही है.”
अश्विन ने अपने अचानक संन्यास के बाद विदाई टेस्ट न खेलने के बारे में भी बात की और कहा कि यह कुछ ऐसा नहीं था जो वह चाहते थे. इस अनुभवी ऑफ-स्पिनर ने कहा कि उनके पास अभी भी क्रिकेट बाकी था लेकिन वह खुश हैं कि उन्होंने तब छोड़ा जब लोग उनके फैसले पर सवाल उठा रहे थे ना कि उन्हें संन्यास लेने के लिए कहा जाए.

अश्विन ने आगे कहा, “इससे क्या फर्क पड़ेगा अगर मैं गेंद के साथ बाहर आता और लोग तालियां बजाते? लोग कितने समय तक इसके बारे में बात करेंगे? जब सोशल मीडिया नहीं था, लोग इसके बारे में बात करते थे और एक हफ्ते बाद भूल जाते थे. विदाई की कोई जरूरत नहीं है. खेल ने हमें बहुत कुछ दिया है और हमने बहुत खुशी के साथ खेला है.
अभी और खेलना चाहते थे अश्विन
“मैं और क्रिकेट खेलना चाहता हूं. जगह कहां है? जाहिर है भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं, लेकिन कहीं और से. मैं खेल के प्रति ईमानदार रहना चाहता हूं. आप सोच कर देखिए मैं विदाई टेस्ट खेलना चाहता हूं लेकिन जगह के लायक नहीं हूं. मैं केवल टीम में हूं क्योंकि यह मेरा विदाई टेस्ट है. मैं ऐसा नहीं चाहता. मुझे लगा कि मेरे क्रिकेट में और ताकत थी. मैं और खेल सकता था लेकिन हमेशा बेहतर होता है जब लोग पूछें ‘क्यों’ और ‘क्यों नहीं’. एक बात मैं कहूंगा कि हमारे क्रिकेट करियर में ऐसा हो सकता है कि जो हम चाहते थे वह न हो.”
New Delhi,Delhi
January 15, 2025, 12:07 IST
[ad_2]
Source link