[ad_1]

लाहौर. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान जल्दी ही अपनी संभावित टीम की घोषणा करने जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आई खबर के मुताबिक चयनकर्ताओं ने चोटिल बल्लेबाज सईम अयूब को 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए संभावित टीम में रखा है. जानकारी के मुताबिक इस टीम को पाकिस्तान की तरफ से जल्दी ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को भेजा जाएगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के करीबी सूत्र से मिल रही खबर के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी को लिए टीम चयन में एक हैरान करने वाला फैसला लिया गया है. बताया कि पिछले कुछ महीने में सईम के फॉर्म और बतौर सलामी बल्लेबाज 50 ओवरों के क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं काफी प्रभावित हैं. इसी वजह से साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल होकर हटने के बाद भी उनको चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआती टीम में शामिल किया जाएगा.
Saim Ayub twisted his ankle throughout fielding. He has been taken to the hospital for medical scans. Prayers for Saim Ayub’s speedy restoration #SAvPAK #PakistanCricket pic.twitter.com/HKFdL0M7QY
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) January 3, 2025
[ad_2]
Source link