Headlines

कंपनी ने खिलाया नोट गिनने का गेम, बोरे में भरकर कैश ले गए कर्मचारी!

[ad_1]

Last Updated:

सोचिए, आपके सामने नोटों का पूरा पहाड़ खड़ा कर दिया जाए और ऑफर मिले कि जितने नोट आप गिन पाएं, उतने आपके तो कैसा होगा? पड़ोसी देश चीन में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा ही किया और वे बोरों में भरकर कैश घ…और पढ़ें

'जितने नोट गिन पाए, उतने तुम्हारे', कंपनी का ऑफर, बोरे में भरकर ले गए कर्मचारी

नोट गिनने का गेम खिलवा रही थी कंपनी. (Credit- Instagram/mothershipsg)

हाइलाइट्स

  • कंपनी ने कर्मचारियों को अलग ही तरीके से कैश बोनस दिया.
  • Kuangshan Crane Company ने मनी काउंटिंग प्रतियोगिता कराई.
  • कर्मचारी जितने नोट गिन पाए, उतने घर ले गए.

आमतौर पर जब कोई कंपनी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करती है तो कर्मचारियों को बदले में अच्छा बोनस दिया जाता है. ये बोनस या तो सीधा अकाउंट में ट्रांसफर होता है या फिर इसे किसी चेक के ज़रिये दिया जाता है. हालांकि पड़ोसी देश चीन में एक कंपनी ने ऐसा कुछ भी न करके बोनस के तौर पर दिए जाने वाले कैश को मेज पर बिछा दिया और कर्मचारी इसमें से जितने रुपये गिन पाए, अपने घर ले गए.

सोचिए, आपके सामने नोटों का पूरा पहाड़ खड़ा कर दिया जाए और ऑफर मिले कि जितने नोट आप गिन पाएं, उतने आपके तो कैसा होगा? पड़ोसी देश चीन में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा ही किया और वे बोरों में भरकर कैश घर ले गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये 25 जनवरी को हुए ईवेंट का वीडियो है.

मेज पर बिछाया कैश, बोरों में भरकर ले गए कर्मचारी
चीन में नया साल आने वाला है, ऐसे में यहां ज्यादातर कंपनियां नए साल के मौके पर अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं. हर कंपनी की कोशिश होती है कि वो अपने कर्मचारियों को खुश कर दे. इसी बीच एक ऐसी कंपनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कर्मचारियों को बोनस देने के बेहद अलग और दिलचस्प तरीका ढूंढ निकाला. वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी ने एक बड़ा सा टेबल लगाया गया है, 100-100 युआन के नोटों का अंबार लगा है. इसके साथ ही शर्त रखी गई कि कर्मचारी यहां आकर तय समय में जितने नोट गिन पाएं, वो अपने साथ लेकर जाएं. नोट गिनने का वक्त लॉटरी सिस्टम से तय हो रहा था, जिसमें 1 मिनट से लेकर 15 मिनट तक की पर्चियां थीं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *