[ad_1]

अक्सर लोगों का बजट नए घर का नहीं होता है, इस वजह से वो पुराने, रीसेल घर खरीद लेते हैं. पुराने घर सस्ते तो मिलते हैं, पर उनमें काफी रेनोवेशन और साफ-सफाई की जरूरत होती है. इंग्लैंड के एक कपल ने भी पुराना घर खरीदा. उसके बगीचे में इतनी झाड़ियां लगी थीं कि उसकी वजह से वो हिस्सा जंगल जैसा लग रहा था. झाड़ियों में उनके कुत्ते घुस जा रहे थे. शख्स (Couple found hidden room in backyard) को लगा कि कहीं कुत्तों को कुछ काट न ले, तो उसने झाड़ियां साफ करने का फैसला किया. जैसे ही उसने झाड़ियों को हटाया, उसे पीछे एक खुफिया कमरा मिला, जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं थी.
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट के अनुसार ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में रहने वाले एक कपल, बेन और रेबेका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पिछले साल पोस्ट किया था जो तेजी से वायरल हो रहा है. कपल ने न्यूजवीक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि जुलाई में वो अपने इस घर में शिफ्ट हुए थे. घर में एक खाली हिस्सा था जो बगीचे जैसा था. ये हिस्सा गैराज के पीछे था. इस हिस्से में ढेरों झाड़ियां उगी हुई थीं. झाड़ियां इतनी ज्यादा थीं कि कपल के पालतू कुत्ते उसमें घुस जा रहे थे और कुछ पल बाद निकल रहे थे.
[ad_2]
Source link