Headlines

कपिल शर्मा की फिल्म में कैसा रहा काम करने का अनुभव? त्रिधा चौधरी ने कहा- ‘मैं मुक्का मारूं या किस करूं…’

[ad_1]

Last Updated:

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Film: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इसमें त्रिधा चौधरी ने भी लीड रोल निभाया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म में कपिल शर्मा साथ काम करने का अनुभव बताया. त्रिधा चौधरी ने कहा कि कॉमेडी करना आसान काम नहीं है, यह बहुत मुश्किल और चुनौतीभरा है.

कपिल शर्मा की फिल्म में कैसा रहा काम करने का अनुभव? त्रिधा चौधरी ने बतायाकपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज हो चुकी है.

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. इसमें त्रिधा चौधरी ने भी लीड रोल निभाया है, जो पहले कई हिंदी, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इस बीच त्रिधा चौधरी ने फिल्म से जुड़े अनुभव, अपने किरदार और कपिल शर्मा के बारे में खुलकर बात की है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि एक्टर्स ऐसे रोल चुनते हैं जिनकी स्क्रिप्ट उन्हें ज्यादा मजबूत लगती है. मैंने ‘आश्रम’ में बोल्ड और शातिर बबीता का किरदार निभाया था. उसके बाद टाइपकास्ट न किया जाए, इसके लिए हर तरह के किरदार निभाना चाहिए. हालांकि सीरीज आश्रम के बाद मुझे बोल्ड रोल ही ऑफर हुए थे.’ उन्होंने ये भी कहा कि चाहे मैं किसी को मुक्का मारूं या किस करूं, दोनों ही एक्टिंग हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *