Headlines

कबीर सिंह के हिट गाने ‘बेख्याली’ गाने पर विवाद, अमाल मलिक के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बताया एक नंबर का झूठा!

[ad_1]

Last Updated:

Kabir singh Bekhayali Song: सचेत-परंपरा ने ‘बेख्याली’ गाने पर अमाल मलिक के दावों को झूठा बताया. सबूत पेश किए और सार्वजनिक माफी या कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. विवाद से फैंस भी भ्रमित हैं.

ख़बरें फटाफट

'बेख्याली' गाने पर विवाद, अमाल मलिक के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा

फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना ‘बेख्याली’ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस गाने को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो गया है. संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कंपोजर अमाल मलिक के उन दावों को झूठा और निराधार बताया, जिसमें उन्होंने ‘बेख्याली’ गाने को बनाने का दावा किया था.

वीडियो में संगीतकार जोड़ी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने सबसे बड़े गानों में से एक की सफाई इस तरह से देनी पड़ेगी. ‘बेख्याली’ पूरी तरह हमारा बनाया है, जिसे उन्होंने ‘कबीर सिंह’ की टीम, शाहिद कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ बैठकर कंपोज किया था. लेकिन, अमाल मलिक के बार-बार यह कहने पर कि यह उनकी पुरानी धुन जैसी है, ऐसे में हमें अपना पक्ष रखना जरूरी हो गया.

अमाल मलिक के दावे पर सचेत-परंपरा
वीडियो में उन्होंने कहा कि गाने का हर सुर, हर कंपोजिशन और हर एडिट वहीं उसी समय किया गया था. हमारे पास उन सभी चैट और बातचीत के सबूत भी मौजूद हैं, जो उस समय की हैं और जिनसे साबित होता है कि यह रचना पूरी तरह से हमारी है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *