Headlines

कमाल की है यह टीम, वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान को हराया, अब विरोधी को 65 रन पर किया ढेर

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में हराने वाले अमेरिका ने क्रिकेट वर्ल्ड को चौंकाना जारी रखा है. अमेरिकी टीम ने आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में ओमान को 57 रन से हराया.

कमाल की है यह टीम, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया, अब विरोधी को 65 पर समेटा

अमेरिका के लिए मिलिंद कुमार ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए.

नई दिल्ली. पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में हराने वाले अमेरिका ने क्रिकेट वर्ल्ड को चौंकाना जारी रखा है. अमेरिकी टीम ने आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में ओमान को 57 रन से हराया. यूएस क्रिकेट टीम ने ओमान को महज 65 रन पर ढेर कर दिया. अल अमीरात में खेले गए मुकाबले में ओमान के बैटर सिर्फ 23.3 ओवर क्रीज पर टिक सके.

आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 वनडे टूर्नामेंट में मंगलवार को अमेरिका और ओमान का मुकाबला हुआ. अमेरिकी टीम ने पहले बैटिंग की. ओमान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अमेरिका को 35.3 ओवर में 122 रन पर ढेर कर दिया. अमेरिकी टीम के लिए मिलिंद कुमार ने 82 गेंद में 47 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. ओमान की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट शकील अहमद ने झटके. आमिर कलीम और समय श्रीवास्तव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

जब तक ओमान की टीम बैटिंग करने नहीं उतरी तब तक 123 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था. अमेरिकी गेंदबाजों ने इसे बेहद मुश्किल बना दिया. एन केन्जीगे ने महज 11 रन देकर 5 विकेट झटके. नतीजा ओमान की टीम पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह भरभरा गई. यासिर मोहम्मद और मिलिंद कुमार ने दो-दो विकेट लेकर केन्जीगे का बेहतरीन साथ दिया. हरमीत सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया. इस तरह अमेरिकी गेंदबाजों ने ओमान को 25.3 ओवर में महज 65 रन पर ढेर कर दिया.

अमेरिकी क्रिकेट टीम की सबसे अधिक चर्चा पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. तब अमेरिका की टीम भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में थी. भारत ने अमेरिका को आसानी से हरा दिया था, लेकिन पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हो गया था. अमेरिका ने पाकिस्तान से टाई खेलने के बाद उसे सुपरओवर में हरा दिया था.

homecricket

कमाल की है यह टीम, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया, अब विरोधी को 65 पर समेटा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *