Headlines

कम पूंजी में लगातार चलने वाला बिजनेस! न कोई पढ़ाई ना ही कोई भारी गणित, लाखों में होगी कमाई

[ad_1]

Last Updated:

एक ऐसा बिजनेस अगर आप बिहार में कहीं भी हो तो इस बिजनेस को कर सकते हैं इसके लिए आपको सिर्फ जगह और कुछ हजार रुपए चाहिए होंगे. ये कम लागत में लगातार चलने वाला कारोबार है.

अररिया. बिहार के अररिया जिले में ऐसा कारोबार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसे शुरू करने के लिए न बड़े निवेश की आवश्यकता है और न ही किसी विशेष कौशल की. यह है भूसा (चारा) बेचने का बिज़नेस, जिसे केवल थोड़ी-सी जगह और कुछ हज़ार रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता है. इस व्यवसाय को कैसे शुरू करें और इससे कितनी कमाई हो सकती है, यह जानने के लिए हमने अररिया के एक अनुभवी व्यवसायी से बात की.

रानीगंज प्रखंड के जामुन घाट स्थित राधा–कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले शशि भूषण यादव पिछले करीब 15 सालों से भूसा बिक्री का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) चलाते थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने भूसा बेचने का काम भी शुरू किया. धीरे-धीरे यह उनका मुख्य व्यवसाय बन गया और आज उनकी अच्छी-खासी आमदनी इसी से होती है.

बेहतर गुणवत्ता के कारण लोग बड़ी संख्या में खरीदते हैं
जामुन घाट के पास पहुंचते ही गाय, भैंस और बैल के लिए बढ़िया क्वालिटी का चारा आसानी से मिल जाता है. शशि भूषण बताते हैं कि उनके यहां मिलने वाला भूसा केवल बिहार के मुजफ्फरपुर से ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी आता है. बेहतर गुणवत्ता के कारण यहां आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में चारा खरीदने आते हैं.

कम पूंजी में लगातार चलने वाला कारोबार
शशि भूषण यादव के अनुसार, उनके यहां रोज़ाना 10-15 क्विंटल भूसा बिक जाता है. इससे उन्हें प्रतिदिन 1,000 से 3,000 रुपये तक की कमाई हो जाती है. वहीं सीजन में खासकर खेती-कटाई के समय में उनकी आय कई गुना बढ़ जाती है और लाखों रुपये तक का लाभ हो जाता है. जो लोग कम पूंजी में स्थिर और लगातार चलने वाला व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भूसा का यह व्यापार एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homebusiness

कम पूंजी में लगातार चलने वाला बिजनेस! न कोई पढ़ाई ना ही कोई भारी गणित

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *