[ad_1]

Last Updated:
विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को विदर्भ के लिए खेलते हुए वडोदरा के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में कप्तान करुण नायर ने टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक ठोका.
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने क्वार्टरफाइनल मैच में लगातार अपना चौथा लिस्ट ए शतक (टूर्नामेंट में 5वां) लगाया. विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को विदर्भ के लिए खेलते हुए मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में कप्तान करुण नायर ने लगातार अपना चौथा शतक जड़ा और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. इसके साथ ही वह एक सेशन में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं.
राजस्थान के खिलाफ 292 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 साल के नायर यश राठौड़ और ध्रुव शौरी के बीच 92 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने शौरी के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा किया और 114 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने लगातार चौथी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से केवल 77 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया.
उन्होंने 84 गेंदों में कुल 122 रन बनाए. शतक के कुछ ही समय बाद नायर ने तेज गेंदबाज खलील अहमद की पांच गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए. जिससे विदर्भ ने 43.3 ओवर में नौ विकेट से जीत हासिल की.
लीग स्टेज में बल्ले से अपने पिछले चार मैचों में नायर ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के खिलाफ क्रमश: 112*, 111*, 163* और 44* रन बनाए. नायर ने इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक के साथ शुरुआत की थी. कुल मिलाकर वह विजय हजारे ट्रॉफी के एक सेशन में पांच शतक लगाने वाले तमिलनाडु के जगदीसन के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
[ad_2]
Source link