Headlines

कानपुर की फेमस गुटखा मैगी का वीडियो वायरल, लोग हुए हैरान

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम यूजर अमित वर्मा एक कंटेंट क्रिएटर हैं जिन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो गुटखा मैगी बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि य…और पढ़ें

Gutka Maggi: कढ़ाई में बनाई मैगी, फिर उसमें खाली कर दी 'पुड़िया'!

क्या आपने खाई है गुटखा मैगी? (फोटो: Instagram/@kanpur_hamari_jaan)

अगर आप कानपुर गए और वहां आपने ‘पुड़िया’ का जिक्र नहीं सुना, तो मन में एक संदेह जरूर लाइएगा, ‘क्या आप वाकई कानपुर में हैं?’ कानपुर में गुटखा-तंबाकू के छोटे पैकेट को पुड़िया कहकर संबोधित किया जाता है. आपको काफी लोग गुटखा खाते दिख जाएंगे! पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि शायद कानपुर (Kanpur Gutkha Maggi) में सिर्फ पुड़िया खाई ही नहीं जाती, मैगी में भी मिलाई जाती है. इस वीडियो में गुटखा मैगी बनाई जा रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कानपुर की फेमस डिश है!

इंस्टाग्राम यूजर अमित वर्मा (@kanpur_hamari_jaan) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जिन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो गुटखा मैगी बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि ये ‘कानपुर की फेमस गुटखा मैगी’. अब ये कितनी फेमस है, ये तो कानपुर वाले लोग ही बताएंगे, पर शख्स ने जिस तरह से इस मैगी को बनाया है, उसे देखकर आपको घिन आ जाएगी, और शायद आप मैगी कभी न खाएं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *