[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
कानपुर में एक दादी अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है, जो पहले भी ऐसा कर चुकी थी. परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और अब उसे वापस नहीं अपनाएंगे.
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स
- दादी 30 साल के प्रेमी के साथ भागी
- परिवार ने शिकायत दर्ज कराई
- परिवार ने बहू को वापस न अपनाने का फैसला किया
कानपुर: किसी ने क्या खूब कहा है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है… प्यार न कोई उम्र देखा है न कोई सीमा… कानपुर महानगर में एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है. एक दादी अम्मा अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है. यह मामला सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है.
आपको बता दें कि ये वहीं महिला है जो 8 साल पहले भी घर से एक युवक के साथ भागी थी. लेकिन वह दोबारा अपने परिवार के पास लौट आई थी और घर वालों ने उसे अपना भी लिया था. अब एक बार फिर से वह अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है. बता दें कि ये महिला अब दादी बन चुकी हैं. लिहाजा हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.
चर्चा में बना पूरा मामला
यह पूरा मामला कानपुर महानगर के बजरिया थाना क्षेत्र का है. एक फूल कारोबारी अपनी मां, तीन बच्चे और पत्नी के साथ रहता है. उसी की पत्नी 8 साल पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. लेकिन कुछ दिन बाद वह लौट आई थी. जिसके बाद परिजनों ने उसको अपना लिया था. वहीं एक बार फिर से वह अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है. खास बात यह है कि महिला दादी बन चुकी है. उसके बेटे के बेटे हैं. इसके बावजूद वह प्यार में कुछ यूं डूबी कि वह अपने प्रेमी के साथ इस उम्र में भी भाग गई.
अब दोबारा नहीं अपनाएंगे बहू को
वहीं उनकी सास ने बताया कि उन लोगों ने बहू से संपर्क करने का कोशिश की. लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई है. अब वह उसे अपने परिवार में शामिल नहीं होने देंगे उसकी वजह से पूरे बिरादरी में उनकी नाक कट गई है. वहीं बजरिया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने शिकायत दर्ज की है जिसको देखते हुए जांच की जा रही है.
Kanpur Nagar,Uttar Pradesh
January 29, 2025, 12:12 IST
[ad_2]
Source link