[ad_1]
Last Updated:
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला ने पति के रहते हुए जेठ को दूसरा दूल्हा बना लिया. महिला पहले बोलती है कि वो दोनों के साथ रहना चाहती है, लेकिन बाद में वो जेठ पर ही फिदा होने की बात कहती है. हाला…और पढ़ें

शादी को पवित्र बंधन माना जाता है. एक बार जो इस बंधन में बंध जाता है, वो सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करता है. लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को मजाक समझ लेते हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की चाह में लोग ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है. कभी कोई मजाक मस्ती में वायरल होने के लिए अपने शिक्षक से शादी का झूठ फैलाता है, तो कभी कोई महिला पति को छोड़कर ससुर से ही ब्याह रचाने की बात करने लग जाती है. कई बार तो सच में कोई सौतेली मां अपने पति को छोड़कर बेटे से ही शादी रचा लेती है. तो कभी कोई बहू अपनी सास पर ही मर मिटती है. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और हैरानी भी होगी.
दरअसल, महिला का पति जब काम के लिए बाहर जाता था, तो पीठ पीछे वो शर्मनाक खेल खेलती थी. महिला का अपने पति के बड़े भाई से ही अफेयर हो गया. ऐसे में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. यहां तक की पहले पति को तलाक देना भी उचित नहीं समझा. महिला का जेठ के साथ शादी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला बेशर्मी से सारी सच्चाई स्वीकार करती है. वो कहती है कि 6 महीने पहले मेरी शादी हुई थी. मुझे अपना पति पसंद नहीं था. लेकिन घर पर जेठ को देखी तो मेरा झुकाव उनकी ओर होता चला गया. जेठ को भी मुझसे प्यार हो गया. जब काम के सिलसिले में पति बाहर जाता, हम एक-दूसरे के साथ बातें करते. हमें साथ रहने में अच्छा लगता था. लड़की पहले तो कहती है कि वो जेठ और पति दोनों के साथ रहेगी, लेकिन बाद में सिर्फ दूसरे पति यानी जेठ के साथ ही रहने की बात करती है.
[ad_2]
Source link