[ad_1]
Last Updated:
कार के अंदर पत्नी ने अपने पति के साथ एक वीडियो बनाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. ऐसे में दोनों की जोड़ी को देखने के बाद लोग ऐसे-ऐसे सवाल पूछ रहे हैं, जिसके बारे में महिला ने सोचा भी नहीं होगा.

सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. किसी वीडियो में कोई महिला अपने ड्राइवर को ही बॉयफ्रेंड बतलाती है और उसके साथ रोमांटिक पोज देती है. तो किसी वीडियो में कोई स्कूल गर्ल अपने दादा की उम्र के शख्स को पति बतलाकर व्यूज हासिल करती है. कुछ महिलाएं शुरू में अपने अधेड़ पति को दिखलाती हैं और बाद में एक अलग ही कहानी के साथ लोगों के सामने आती हैं. जबकि कई बार बेमेल जोड़ियों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल जाता है. आज हम आपको वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें कार के अंदर पत्नी ने अपने पति के साथ अकेले में वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऐसे-ऐसे सवाल पूछ रहे हैं, जिसकी महिला ने उम्मीद नहीं की होगी.
वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम आयशा मदनी (Aaysha Madni) है, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. आयशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मनोरंजक वीडियो शेयर करती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने पति के साथ कार के अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन दोनों के अलावा कोई और नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ‘मेरा सनम सबसे प्यारा है’ गाना बज रहा है, जिसे आशा भोसले और कुमार शानू ने गाया है. इस गाने पर आयशा बगल में बैठे अपने पति के साथ रोमांटिक दिख रही हैं. पति काला चश्मा लगाए शांति से आयशा को देख रहा है. लेकिन इन दोनों की जोड़ी बेमेल है. दरअसल, आयशा को देखकर ऐसा लगता है कि उनकी उम्र महज 30 साल के आस-पास होगी, जबकि आयशा के पति 60 साल से ज्यादा उम्र के लग रहे हैं.
[ad_2]
Source link