Headlines

कार से जा रही थी महिला, पुलिस ने रोकी गाड़ी, पिछली सीट पर था बड़ा सा डिब्बा, देखते ही सटका माथा!

[ad_1]

Last Updated:

इंग्लैंड की वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस पिछले साल अक्टूबर से एक महिला की तलाश में थी. महिला का नाम लिंडा लॉरेंस है जो 58 साल की हैं. पुलिस को टिप मिली थी कि महिला ड्रग्स की तस्करी कर रही है. जब हाल ही में पुलिस को…और पढ़ें

कार से जा रही थी महिला, पुलिस ने रोकी गाड़ी, पिछली सीट पर था बड़ा सा डिब्बा!

महिला की कार से ऐसी चीज मिली, जिसके बारे में पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा. (प्रतीकात्मक AI फोटो: Canva)

पुलिस को अक्सर जांच में ऐसी चीजें हाथ लगती हैं जिसके बारे में जानकर उनके भी होश उड़ जाते हैं. कई बार तो उन्हें भी अंदाजा नहीं होता कि उनके हाथ बहुत बड़ा अपराधी लगेगा या फिर वो बड़े राज से पर्दा उठा देंगे. हाल ही में इंग्लैंड (England police discovered lady with medication) के एक पुलिसकर्मी के साथ भी ऐसा ही हुआ. उसने रोड पर कार से जा रही एक महिला को देखा. उसे शक हुआ तो उसने शख्स की गाड़ी को रोका. पिछली सीट पर एक बड़ा डिब्बा रखा था. जैसे ही उसने डिब्बा देखा, उसके अंदर जो चीज थी, वो देखकर पुलिसकर्मी का माथा सटक गया और फटाफट महिला को उसने गिरफ्तार कर लिया!

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार इंग्लैंड की वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस पिछले साल अक्टूबर से एक महिला की तलाश में थी. महिला का नाम लिंडा लॉरेंस है जो 58 साल की हैं. पुलिस को टिप मिली थी कि महिला ड्रग्स की तस्करी कर रही है. जब हाल ही में पुलिस को लिंडा रोड पर कार चलाते हुए दिखी, तो उन्होंने फौरन उसे रोका. पीछे एक गत्ते का डिब्बा रखा मिला. उस डिब्बे के अंदर 9 किलो कोकेन भरा हुआ था. पुलिस ने अंदाजा लगाया कि उस कोकेन की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है.

woman found drugs car

महिला को लेकर पुलिस के पास पिछले साल से टिप थी. (फोटो: WMP/UNPIXS)

महिला की कार में मिला ड्रग्स
पुलिस ने अंदाजा लगाया कि वो क्लास ए के कोकेन के पैकेट थे जिन्हें एयर-टाइट ढंग से पैक किया गया था. पुलिस के बॉडी कैम में ये पूरी घटना भी रिकॉर्ड हो गई है. कैमरे में नजर आता है कि महिला बिल्कुल शांत है, वो बिल्कुल भी पुलिसवालों से बहस नहीं करती, सिर्फ ओके बोलती है. महिला के पास 2 मोबाइल फोन, पासपोर्ट, पैकिंग टेप, डिस्पोज करने वाले दस्ताने, होटल पेपर और कुछ कैश भी बरामद हुआ है.

महिला कर रही थी ड्रग्स की तस्करी
इसके बाद महिला के घर पर भी रेड मारी गई, जहां उसके बैंक के स्टेटमेंट मिले, जिसे देखकर पता चला कि वो पिछले साल से मोटी कमाई कर रही है. पुलिस के द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि महिला इस ड्रग्स को पूरे देश में ट्रांसपोर्ट कर रही थी, जिसके लिए अन्य लोग उसे पैसे दे रहे थे. इस महिला के जरिए ड्रग नेटवर्क में आगे तक जाने का मौका पुलिस को मिलेगा. पुलिस ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है क्योंकि ये ड्रग्स अगर अपने गणतव्य तक पहुंच जाते तो ब्रिटेन की सड़कों पर लोगों को नशे की लत लगवाते.

homeajab-gajab

कार से जा रही थी महिला, पुलिस ने रोकी गाड़ी, पिछली सीट पर था बड़ा सा डिब्बा!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *