[ad_1]
Last Updated:
दुबई को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है. इसे चेक करने के लिए अलिशा हमिरानी नाम के महिला ने ऐसा प्रयोग किया, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
दुबई की सुरक्षा चेक करने के लिए महिला ने बेंच पर छोड़ा 22 लाख रुपए का बैग(फोटो:Instagram- @bikergirldubai)दुबई को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है. यहां के सख्त कानून, ईमानदार माहौल और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की वजह से लोग इसे बेहद भरोसेमंद मानते हैं. हमेशा कहा जाता है कि यहां चोरी करने से पहले चोर भी सौ बार सोचता है. लेकिन क्या यह बात सिर्फ कहने भर की है या हकीकत में भी ऐसा ही है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए दुबई में रहने वाली एक महिला ने ऐसा प्रयोग किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
दरअसल, इस घटना को अलिशा हमिरानी नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम @bikergirldubai पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया कि महिला ने अपना बेहद महंगा हर्मीस बिर्किन बैग, जिसकी कीमत करीब 1 लाख दिरहम (लगभग 22–23 लाख रुपये) है, दुबई के गोल्ड सूक इलाके में भीड़भाड़ वाले जगह पर छोड़ दिया. इसके बाद वह अबरा (पानी की टैक्सी) से बुर दुबई की तरफ सैर में निकल गई. महिला का मकसद साफ था दुबई की सुरक्षा व्यवस्था को खुद परखना.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link