[ad_1]
Last Updated:
Top-5 Young Cricketers in IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी आज अबू धाबी में होगी, जिसमें कुल 350 खिलाड़ी दांव पर लगेंगे. टीमें इस मिनी-नीलामी में अपने स्क्वॉड की कमियों को दूर करना चाहेंगी, लेकिन वे भविष्य के लिए उभरती प्रतिभाओं को भी निखारने पर ध्यान दे सकती हैं. ऐसे में हम वो 5 नाम लेकर आए हैं, जो इस ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं. इनमें कई बल्ले से धमाल मचाते हैं तो कई गेंद से प्रहार करते हैं. इस लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल हैं, जो ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे.

वहीदुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) – 18 साल और 31 दिन की उम्र का ये खिलाड़ी आगामी ऑक्शन में सबसे कम उम्र के रूप में शामिल होगा. वहीदुल्लाह जादरान एक ऑफ-स्पिनर हैं. उनका T20 रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली है. 19 मैचों में उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने यूथ वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के लिए 4 मैचों में 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर थे. वह फिलहाल दुबई में U-19 एशिया कप खेल रहे हैं और ILT20 में गल्फ जायंट्स के लिए दो मैच भी खेल चुके हैं.

साहिल पारख (भारत) – 18 साल और 192 दिन के साहिल पारख बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए सीनियर क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में सबका ध्यान खींचा, जहां उन्होंने 8 मैचों में 177.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए और ईगल नाशिक टाइटंस को खिताब जिताने में मदद की. उनके नाम अंडर-19 स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक भी है.

आर.एस. अम्बरीश (भारत) – 18 साल और 202 दिन का तमिलनाडु का यह स्टार ऑलराउंडर है. उन्होंने इस साल अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी के दौरान सीनियर डेब्यू किया. दो फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 43 रन बनाए (सर्वाधिक 28) और 2 विकेट लिए हैं. अम्बरीश एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जो भारतीय क्रिकेट में कम मिलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो टॉप और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. साथ ही मध्यम गति की गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. अंडर-19 स्तर पर, 8 यूथ वनडे में उन्होंने 31.25 की औसत से 125 रन बनाए और 10 विकेट लिए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बयांडा मजोला (दक्षिण अफ्रीका) – 18 साल और 342 दिन के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बयांडा मजोला का अंडर-19 स्तर पर रिकॉर्ड अच्छा है. उन्होंने 7 मैचों में 4.45 के इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका इमर्जिंग प्लेयर्स के लिए सीनियर डेब्यू किया और 10 ओवरों में 56 रन देकर 2 विकेट लिए. हालांकि, उन्होंने अभी तक सीनियर स्तर पर T20 डेब्यू नहीं किया है पर उन्हें SA20 फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने साइन किया है और उन्हें अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी चुना गया है.

विहान मल्होत्रा (भारत) – 18 साल और 349 दिन के विहान मल्होत्रा पंजाब के पटियाला से हैं. वह बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं. वह भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपना आदर्श मानते हैं. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां 5 यूथ वनडे में 243 रन बनाकर वह सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उसी दौरे पर 2 यूथ टेस्ट में उन्होंने 4 पारियों में 277 रन बनाए और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने अभी तक सीनियर डेब्यू नहीं किया है, लेकिन दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.
[ad_2]
Source link