[ad_1]
Last Updated:
योग गुरु बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर भी असहमति जताई और कहा कि कोई भी व्यक्ति एक दिन में संत नहीं बन जाता. इसके साथ उन्होंने महाकुंभ के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर नाराजगी…और पढ़ें
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बाद रामदेव ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर सवाल किए हैं.
हाइलाइट्स
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बाद रामदेव ने उठाए सवाल.
- ‘एक दिन में कोई संत नहीं बन जाता.’
- सोशल मीडिया रील्स के जरिए फैलाई जा रही अश्लीलता पर जाहिर की नाराजगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस से शुमार रहीं ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं. ममता से श्रीयमाई ममता नंदगिरी बनने के बाद कई संत इस बात से खुश नहीं हैं. बागेश्वर धाम सरकार से लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को दीक्षा दी. बाबा रामदेव ने ने तीखा वार करते हुए कहा कि कुछ व्यक्ति, जो कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे. अचानक संत बन जाते हैं या एक ही दिन में महामंडलेश्वर जैसी उपाधियां भी प्राप्त कर लेते हैं.
ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने और महाकुंभ के नाम पर सोशल मीडिया रील्स के जरिए फैलाई जा रही अश्लीलता पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने महाकुंभ को सनातन धर्म का महापर्व और पवित्र उत्सव बताया. लेकिन कुछ लोग इसको अश्लीलता, नशा और अनुचित व्यवहार को जोड़ रहे हैं.
सनातन शाश्वत सत्य है
मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा और कहा, …कुछ महामंडलेश्वर बन गए. किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना. किसी भी प्रकार के ओछी हरकतों को, रील्स को कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सनातन तो वह शाश्वत सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता.
‘कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, आज महामंडलेश्वर बन गए…’
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर घोषित किए जाने पर रामदेव ने कहा, ‘कुछ लोग, जो कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, अचानक एक ही दिन में संत बन जाते हैं या महामंडलेश्वर जैसी उपाधियां पा लेते हैं. कोई भी व्यक्ति एक दिन में संत नहीं बन जाता. इसके लिए कई सालों की तपस्या की जरूरत होती है. हमें संत बनने के लिए 50 सालों तक कठोर अनुशासन का पालन करना पड़ा. साधु बनना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और महामंडलेश्वर बनना उससे भी बड़ी उपलब्धि है. लेकिन आजकल, मैं देख रहा हूं कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है. लोगों को बिना किसी जरूरी समर्पण के जल्दबाजी में यह उपाधि दे दी जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए.’
बागेश्वर धाम बाबा ने भी जाहिर की थी नाराजगी
आपको बता दें कि इससे पहले, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर घोषित किए जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने ऐसी प्रतिष्ठित उपाधियों की पवित्रता बनाए रखने के बारे में इसी तरह की भावनाओं को दोहराया था.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
January 28, 2025, 12:22 IST
[ad_2]
Source link