[ad_1]
Last Updated:
कोलोराडो (Colorado, USA) की रहने वाली मोनिका लॉन्ग (Monica Long) नाम की एक महिला 3 बच्चों की सिंगल मदर हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों की एक चौंकाने वाली हरकत के बारे में…और पढ़ें
लड़कों ने कुछ ऐसा किया, जिसकी मां को उम्मीद ही नहीं थी. (फोटो: Tiktok/@molo.solo)
जिन लोगों के छोटे बच्चे होते हैं, उन्हें कितनी चुनौतियां का सामना करना पड़ता है, वो वही लोग समझ सकते हैं जिनके बच्चे हैं. कम उम्र के बच्चे शरारती भी बहुत होते हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो ऐसी हरकतें करने लगते हैं कि माता-पिता के होश उड़ जाते हैं. हाल ही में एक अमेरिकी महिला ने अपने दो बच्चों की एक ऐसी हरकत के बारे में बताया, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हो रहे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं. महिला ने बताया कि वो अपने दोनों बेटों को कमरे (Kids play with lifeless grandfather ashes) में छोड़कर कुछ देर के लिए बाथरूम गई थी. जब वो लौटी तो उसने जो नजारा देखा, वो देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कोलोराडो (Colorado, USA) की रहने वाली मोनिका लॉन्ग (Monica Long) नाम की एक महिला 3 बच्चों की सिंगल मदर हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों की एक चौंकाने वाली हरकत के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि एक दिन उनके दो बेटे, जिनकी उम्र 2 साल और 3 साल है, कमरे में खेल रहे थे. उन्हें छोड़कर वो कुछ मिनटों के लिए बाथरूम गई थीं.
लड़कों ने दादा की अस्थियों को फेंक दिया और चेहरे पर लगा लिया. (फोटो: Tiktok/@molo.solo)
बाहर का नजारा देखकर चौंकी महिला
जब वो बाथरूम से बाहर लौटीं, तो उन्होंने बच्चों के चेहरे राख से सने देखे. उन्होंने अपने ऊपर राख लगा ली थी और जमीन पर भी गिरा दी थी. बच्चों ने तो उस वक्त कुछ नहीं बोला और मां ने भी वैक्यूम क्लीनर से राख को साफ कर दिया. पर कुछ दिनों बाद उन्हें सच का पता चला तो वो जानकर हैरानी दुगनी हो गई. उन्होंने बच्चों के दादा की अस्थियों वाला मटका देखा, जो खाली रखा हुआ था. तब जाकर वो समझीं कि पिछले दिनों बच्चों ने जो राख फैलाई थी, वो दादा की अस्थियां थीं. बच्चे उस राख को खा भी गई थे और पूरे शरीर पर लगा लिया था.
कुछ दिनों बाद चला सच का पता
महिला ने वीडियो में कहा कि उसे इस बात का बहुत अफसोस है कि उसे राख को वैक्यूम क्लीनर से साफ करना पड़ा, अगर उसे इस बारे में पता होता, तो वो बिल्कुल भी ऐसा नहीं करती. इसके अलावा उसे ये भी सोचकर हैरानी हुई कि बच्चों ने राख को खाया भी होगा. महिला ने कहा कि राख बच्चों की पहुंच से दूर थी, पर उन्होंने उछलकर उसे पा लिया होगा. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इससे जुड़ी टिप्पणी भी दी है.
January 20, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link