[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @miami___wtf पर हाल ही में एक शख्स का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसका नाम है यंग गोल्डी. शख्स के इंस्टाग्राम के हिसाब से वो एक लाइफस्टाइल कोच है. वीडियो अमेरिका के मियामी का बताया जा रहा है. शख्स फोन पर बातें करते…और पढ़ें
रोड पर लड़कियों को कुत्तों की तरह टहलते दिखा शख्स. (फोटो: Instagram)
सोशल मीडिया के जमाने में जब लोगों के अंदर फेमस होने की इतनी भूख है, तब वो किसी भी हद तक गिरने को तैयार हो जाते हैं. आपको ऐसे बहुत से लोग सड़कों पर चलते दिख जाएंगे, जो आम लोगों के सामने वो सब कर जाते हैं, जो करने में आम आदमी हजार बार सोचेगा. ऐसा ही एक आदमी इन दिनों वायरल हो रहा है. ये शख्स रोड पर दो लड़कियों को चेन (Man Walks Twins with Leashes Around Their Necks) से बांधकर ले जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे लोग कुत्तों को चेन से बांधकर सड़क पर टहलाने ले जाते हैं. दोनों लड़कियां जुड़वां बहनें नजर आ रही हैं. उसे जो कोई भी देख रहा है थू-थू ही कर रहा है!
इंस्टाग्राम अकाउंट @miami___wtf पर हाल ही में एक शख्स का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसका नाम है यंग गोल्डी. शख्स के इंस्टाग्राम (@younggoldie_) के हिसाब से वो एक लाइफस्टाइल कोच है. वीडियो अमेरिका के मियामी का बताया जा रहा है. शख्स फोन पर बातें करते हुए रोड पर टहलने निलकला है. पर हैरानी इस बात की है कि उसके साथ दो खूबसूरत लड़कियां भी चल रही हैं जो दिखने में जुड़वां बहनें नजर आ रही हैं.
[ad_2]
Source link