Headlines

कुत्तों के लिए रखा था खाना, परोस दिया भूखे छात्रों को, उल्टी करते नहीं थक रहे बच्चे, मां-बाप सन्न!

[ad_1]

बच्चों को लेकर माता-पिता कितने प्रोटेक्टिव होते हैं, ये हम सभी जानते हैं. खुद पर भले ही मुसीबत हो, लेकिन वे बच्चों तक इसकी आंच पहुंचने नहीं देना चाहते हैं. ऐसे में जब बच्चों को स्कूल छोड़ने की बारी आती है, तो पैरेंट्स अपना दिल मजबूत करके ही उन्हें इतने घंटों के लिए स्कूल में रहने देते हैं. सोचिए, इसके बाद अगर उन बच्चों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो, तो पैरेंट्स के दिल पर क्या गुजरेगी.

घर के बाद स्कूल को बच्चों के लिए सबसे महफूज़ जगह मानी जाती है. हालांकि अगर स्कूल में बच्चों को लेकर कुछ ऐसा व्यवहार हो, जो माता-पिता के होश उड़ा दे, तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ पड़ोसी देश चीन के एक स्कूल में. यहां छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल की ओर से ऐसा खाना परोसा गया कि वो इंसानों के खाने लायक भी नहीं था. चलिए जानते हैं ये पूरा मामला.

कुत्तों के लिए रखा गया था खाना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन लियोनिंग प्रांत में मौजूद वुलीडियांज़ी स्कूल में एक अजीबोगरीब घटना घटी. हुआनरेन काउंटी में मौजूद इस स्कूल में लंच टाइम का एक वीडियो जब पैरेंट्स को देखने को मिला, तो उनके होश उड़ गए. वीडियो में पहले तो स्कूल में बड़े बच्चों को खाना दिया गया. उन्होंने खाने के बाद जो कुछ छोड़ा, वो एक बड़ी सी बाल्टी में डाल दिया गया. यूं तो ये खाना बाद में कुत्तों को डाला जाना था लेकिन कुछ ही मिनट बाद जो दिखा, वो दहलाने वाला था.

छोटे बच्चों को खिलाया गंदा खाना
कैंटीन में जैसे ही छोटे बच्चे खाना खाने के लिए आए, कर्मचारियों ने डॉग बकेट से सारा खाना खाली किया और बच्चों को परोसना शुरू कर दिया. खाना खाते ही कुछ बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी. जब माता-पिता को इस घटना के बारे में पता चला, तो वे स्कूल पहुंच गए. उन्होंने जब कैंटीन की फुटेज दिखाने की मांग की तो उन्हें फुटेज तो दिखाई गई लेकिन इसे रिकॉर्ड नहीं करने दिया गया. ये पूरी घटना वीडियो में देखकर माता-पिता सन्न रह गए.

Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *