[ad_1]
Agency:भाषा
Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने उसमें लगी कुर्सीयों पर भी कॉमेंट किया है.
PCB चीफ क्या बोल गए?
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए देश की तैयारियों को लेकर उठ रही चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए शुक्रवार को कहा कि लाहौर, कराची और रावलपिंडी के स्टेडियम निर्धारित तिथि तक टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें लगी कुर्सीयां चीन की बनी हुई है.
नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीमा पार के लोगों के साथ कुछ अन्य लोग भी कह रहे थे कि ऐसा लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर ले जाया जाएगा क्योंकि स्टेडियम समय पर तैयार नहीं होंगे लेकिन मैं आज घोषणा कर सकता हूं कि हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हैं.’’
नकवी ने कहा, ‘‘टीमों, अधिकारियों, प्रसारकों और मीडिया के लिए सभी सुविधाओं में सुधार किया गया है और यह पूरी हो गयी है. हम टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 16 तारीख को लाहौर में करेंगे. कुछ टीमों के व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के कारण आईसीसी या हमारे लिए कप्तानों का सम्मेलन (संवाददाता सम्मेलन) या फोटोशूट संभव नहीं होगा.’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे हमें अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे लेकिन मुझे लगता है कि हम पूरे आयोजन के दौरान कई बोर्ड अधिकारियों और यहां तक कि विभिन्न देशों के खेल मंत्रियों की मेजबानी करेंगे. नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम में लगी कुर्सियों की आलोचना पर कहा कि वे चीन में बनी है और इस पर 20 साल की वारंटी है.’’
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 31, 2025, 19:47 IST
[ad_2]
Source link