[ad_1]
Last Updated:
इंग्लैंड की लॉन्ग लार्टिन जेल में कैदियों के लिए टी पार्टी आयोजित की गई है.यह पार्टी खास तौर से ऐसे कैदियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनसे मिलने कोई नहीं आता. जेल प्रशासन ने इसके बाकायदा लोगों को कुछ देर के लिए …और पढ़ें
चाय और केक पार्टी खास तरह के कैदियों को ध्यान में रख कर दी गई थी.
हाइलाइट्स
- इंग्लैंड की लॉन्ग लार्टिन जेल में कैदियों के लिए टी पार्टी आयोजित की गई
- 57 कैदियों को शामिल किया गया जिनसे मिलने कोई नहीं आता
- इस पहल का मकसद कैदियों का पुनर्वास और समाज से जोड़ना था
आखिर जेल का मकसद होता क्या है? या क्या होना चाहिए? जेल के बारे में कहा जाता है कि वहां कैदियों से सजा के तौर पर कड़ी मेहनत भी करवाई जाती है. यह दलील दी जाती है कि जेल को मकसद कैदियों को समाज से अलग थलग करना है. वहीं कई लोगों को लगता है कि जेल को एक यातनागृह होना चाहिए जहां कैदियों को सजा के लिए रखा जाता है. ऐसे में जेल में सुविधा की बात खटकना आम बात सी लगती है. और अगर आप से कहा जाए कि किसी जेल में पार्टी दी गई थी तो आप क्या कहेंगे. जी हां, एक ऐसे जेल, जहां बहुत से कैदी जीवन भर के लिए कैद हैं, उन्हें टी पार्टी दी गई थी. ऐसा खास मकसद से किया गया था.
कहां हुई ये पार्टी
यह जेल कहीं और नहीं इंग्लैंड के वोरसेस्टरशायर की एक एचएम प्रिज़न है. दुनिया इस जेल को लॉन्ग लार्टिन के नाम से जानती है. ए दर्जे की इस जेल की क्षमता 650 कैदियों की है. इनमें से 400 गैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. हाल ही में इसी जेल के अधिकारियों ने चाय और केक की पार्टी यहां के विजिट्स इलाके में दी.
किसको दी गई पार्टी
जेल अधिकारियों का कहना है कि यह टी पार्टी उन्होंने उन कैदियों के लिए रखी थी जिनसे मिलने उनका कोई दोस्त या रिश्तेदार नहीं आता है. इसके लिए कुछ वॉलेंटियर्स बुलाए गए जिन्होंने कुछ समय के लिए कैदियों का रिश्तेदार बनना चुना और उनके साथ समय बिताने के लिए तैयार हो गए. ये सभी लोग जेल में काम करने वाले लोग ही नहीं, बल्कि जेल से बाहर के ही लोग थे.
क्या था मकसद
लॉन्ग मार्टिन जेल में इंग्लैंड के कई मशूहर हत्याकांड के अपराधी सजा काट रहे हैं. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जेल के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ प्रिज़न चार्ली टेलर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चाय और केक के सत्र का यह नया विचार उन कैदियों के लिए था जिन्हें समाज से लोग मिलने नहीं आते हैं. इस बारे में विचार करते समय 57 ऐसे कैदियों की पहचान की गई थी.
इंग्लैंड की लॉन्ग लार्टिन जेल में कैदियों के लिए टी पार्टी आयोजित की गई है.यह पार्टी खास तौर से ऐसे कैदियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनसे मिलने कोई नहीं आता. जेल प्रशासन ने इसके बाकायदा लोगों को कुछ देर के लिए कैदियों को रिश्तेदार तक बनाया था.
पार्टी तो अच्छी थी, लेकिन
जेल सूत्रों का कहना है कि इस तरह की पार्टी वैसे तो अच्छी थीं, क्योंकि बहुत से कैदियों के साथ उनके रिश्तेदार अच्छे से बर्ताव नहीं करते हैं. यदि हम कैदियों को आना जाना रोकना चाहते हैं तो पुनर्वास की कोशिशें जरूरी हो जाती हैं. लेकिन अपराध के पीड़ित लोग और उनके परिवार शायद इसे अच्छा कदम ना मानें.
इंग्लैंड की जेलों में इस तरह के प्रयोग नए नहीं हैं. कैदियों के लिए योगा क्लास, टेनिस मैच, ड्रामा क्लब और डिनर पार्टी के अनुभव देने के भी आयोजन किए जा चुके हैं. कई कैदी भी इस तरह की गतिविधियों को पसंद कर रहे हैं तो नहीं कई जेल कर्मचारी भी ऐसे आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं.
February 16, 2025, 11:47 IST
[ad_2]
Source link