[ad_1]
Last Updated:
एक शख्स को हाल ही में हम्पबैक व्हेल ने निगल कर उगल दिया था. उसने बताया कि व्हेल के निगलने और उगलने का उसका अनुभव कैसा रहा. इसी तरह का अनुभव चार साल पहले एक और शख्स को भी हुआ था जिसमें व्हेल ने आधे मिनट से ज्या…और पढ़ें
हम्पबैक व्हेल के इंसान को चबाने की गुंजाइश नहीं होती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)
हाइलाइट्स
- हम्पबैक व्हेल नेएड्रियन सिमांक्स को निगल कर उगला था
- माइकल पैटकार्ड के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था
- दोनों हादसों में किसी की जान नहीं गई थी
How it feels: हादसों को अंत बहुत दुख के रूप में होता है. पर कुछ हादसे सुखांत होते हैं क्योंकि आखिर में यही होता है कि किसी की भी जान नहीं जाती है और हर कोई बच जाता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में एक पिता के सामने ही एक हम्पबैक व्हेल (Humpback Whale) ने बेटे को निगल लिया और तभी उगल भी दिया. कहानी मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही. उसी बेटे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया है कि जब व्हेल निगल रही हो, तो कैसा लगता है. इसके अलावा एक और शख्स का भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा है.
क्या हुआ था बेटे के साथ?
24 साल के एड्रियन सिमांक्स अपने पिता के साथ बीते 8 फरवरी को चिली के दक्षिणी पटागोनिया इलाके में स्ट्रेट ऑफ मैगेलन में कयाकिंग कर रहे थे. अचानक ही एड्रियन अपनी राफ्ट के साथ गायब हो गए और फिर कुछ ही सेंकेड के बाद सतह पर दिखाई देने लगे. उन्होंने सीएनएन को बताया कि कयाकिंग के दौरान उन्होंने एक पानी की जेट को निकलते देखा. फिर अचानक ही उन्हें पीछे की ओर से तेज धक्का लगा जिसने उन्हें थोड़ा सा उठा दिया. उन्हें लगा कि यह एक लहर हो सकती है, लेकिन वह ताकत बहुत मजबूत थी.
कैसा हुआ मसहूस
तभी उन्होंने जब पलट कर देखने की कोशिश की तो उन्हें अपने चेहरे पर कुछ चिपचिपा सा महसूस हुआ और उन्हें कुछ सफेद और गहरे नीले रंग दिखाई देने लगे. पीछे से आने वाली चीज़ ने उन्हें अपने अंदर बंद कर लिया और मुझे पानी में डुबो दिया. एड्रियन ने कहा, “मुझे लगा कि उसने मुझे खा लिया है, वह मुझे निगल चुका था.” लेकिन इसके बाद तुरंत ही उसने एड्रियन को बाहर उगल दिया.
[ad_2]
Source link