Headlines

कोच को मिला घर खाली करने का नोटिस, आशीष नेहरा ने उठाया ऐसा कदम…

[ad_1]

Last Updated:

आशीष नेहरा ने अपने कोच तारक सिन्हा को किराए का घर खाली करने के नोटिस पर नया मकान खरीदकर गिफ्ट किया. पदमजीत सेहरावत ने इस दिल छू लेने वाली कहानी को साझा किया.

कोच को मिला घर खाली करने का नोटिस, आशीष नेहरा ने उठाया ऐसा कदम...

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कोच तारक सिन्हा को मुश्किल में दिया था सहारा

हाइलाइट्स

  • आशीष नेहरा ने कोच तारक सिन्हा को मुश्किल में दिया सहारा
  • नेहरा ने कोच को बेघर होने से बचाया.
  • पदमजीत सेहरावत ने इस कहानी को साझा किया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनकी जिंदा दिल अंदाज के लिए जाना जाता है. अपनी बात खुलकर सामने रखने वाले इस धुरंधर का एक किस्सा सामने आया है. जाने माने कमेंटेटर पदमजीत सेहरावत ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक दिल छू लेने वाली कहानी साझा की. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे नेहरा ने अपने कोच तारक सिन्हा को बेघर होता देख नया मकान खरीदकर उनको दिया था.

पदमजीत सेहरावत का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा को एक बड़े संकट से बचाया. भारतीय क्रिकेट को आशीष नेहरा, शिखर धवन, आकाश चोपड़ा, ऋषभ पंत, मनोज प्रभाकर और अंजुम चोपड़ा जैसे एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी देने वाले तारक का 2021 में निधन हो गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *