Headlines

कोमोडो ड्रैगन का हुआ बकरी से सामना, यूं छोटी सी जीव ने सीखाया सबक, मुंह ताकती रह गई ‘बड़ी छिपकली’!

[ad_1]

जंगल में जाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. वहां पर सांप-बिच्छू से लेकर शेर और बाघ जैसे कई खतरनाक जीवों से सामना हो जाता है. ऐसे में कई बार हमारे जान पर भी बन आती है. सोचिए, जंगल में रहने वाले छोटे जीवों की हालत कैसी होती होगी. सोशल मीडिया पर जंगल का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बकरी का सामना बड़े से कोमोडो ड्रैगन से हो जाता है. छिपकली की तरह पलक झपकते ही शिकार को दबोचने में माहिर कोमोडो ड्रैगन जैसे ही बकरी पर अटैक करता है, तुरंत बकरी उससे दूर भाग जाती है. बकरी उसे फुर्ती से सबक सीखा देती है. ऐसा लगता है मानो कोमोडो ड्रैगन उसका मुंह देखता रह गया.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में बाड़े के अंदर एक बकरी मौजूद है. वहां पर अचानक एक कोमोडो ड्रैगन पहुंच जाता है. वो बकरी को शिकार बनाने के चक्कर में है. कोमोडो ड्रैगन जैसे ही बकरी पर अटैक करता है, वो तुरंत उछलकर दूर भाग जाती है. कोमोडो ड्रैगन तेजी से उसके ऊपर पूंछ चलाने की कोशिश करता है, ताकि बकरी लड़खड़ा कर गिर सके और वो उसे आराम से शिकार बना सके. लेकिन इस छोटी सी जीव ने बड़ी छिपकली को सबक सीखा दिया. वो जिस तरह से खुद को उसके चंगुल से बचाई, कोमोडो ड्रैगन बस मुंह ताकता रह गया. हालांकि, ड्रैगन फिर से बकरी पर अटैक की कोशिश करता है. वो कभी अपना मुंह ले जाता है,तो कभी पूंछ मारता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *