Headlines

क्या आपके चूल्हे से भी निकलती है नारंगी आग? भारी पड़ सकती है ये लापरवाही, एक गलती पड़ जाएगी भारी

[ad_1]

Last Updated:

कई बार घर में खाना बनाते हुए आपने चूल्हे से नारंगी लपटें निकलते हुए देखी होगी. लेकिन क्या आपको इसका मतलब पता है?

क्या आपके चूल्हे से भी निकलती है नारंगी आग? भारी पड़ सकती है ये लापरवाही

खाना बनाने के दौरान कई बार स्टोव से निकलने वाली आग का रंग नारंगी हो जाता है (इमेज- फाइल फोटो)

पहले के समय में खाना बनाना काफी मुश्किल काम होता था. जितना समय खाना बनाने में लगता था, उससे अधिक समय आग जलाने में लग जाता था. लकड़ी की सहायता से आग जलाई जाती थी और उसके ऊपर खाना बनता था. समय के साथ इंसान ने उपलों की मदद लेनी शुरू कर दी. लेकिन आज सभी के घर में गैस सिलिंडर आता है. जमाना तो इतना एडवांस हो गया है कि अब गैस की पाइपलाइन भी बिछ गई है.

गैस चूल्हे पर खाना बनाना काफी आसान होता है. लेकिन इस दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. गैस के इस्तेमाल में की गई छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है. कई बार जानकारी के अभाव में हादसे हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक लड़के ने चूल्हे से जुड़ी ऐसी जानकारी शेयर की, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

क्या आपके साथ होता है ऐसा?
अक्सर जब गैस चूल्हे पर खाना बनाया जाता है, तो स्टोव से निकलने वाला फ्लेम नीले रंग का होता है. ये नॉर्मल है. अगर फ्लेम का रंग नीला है तो सब कुछ सही है. लेकिन कई बार देखा जाता है कि बर्नर से नारंगी रंग का फ्लेम निकलता है. ये चिंता की बात है. वीडियो में लड़के ने बताया कि फ्लेम से निकले नारंगी रंग का मतलब क्या होता है?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *