Headlines

क्या आप जानते हैं, भगवान नटराज के पैरों के नीचे कौन दबा है, आखिर क्या है उसकी कहानी?

[ad_1]

Last Updated:

Nataraja ke neeche kaun hai? इंस्टाग्राम यूजर नम्रता मोहन (@thetemplegirl) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बता रही हैं कि भगवान नटराज के पैरों के नीचे कौन दबा है.

क्या आप जानते हैं, भगवान नटराज के पैरों के नीचे कौन दबा है, क्या है कहानी?भगवान नटराज के पैर के नीचे कौन है? (फोटो: Canva)

भगवान शिव के अलग-अलग अवतार हैं. उन्हीं में से एक अवतार है भगवान नटराज का, जिन्हें नृत्य के राजा के रूप में जाना जाता है. भगवान का ये रूप नृत्य कर रहा है. आपने इस रूप की प्रतिमा कई जगहों पर देखी होंगी. आपने इस प्रतिमा से जुड़ी और एक बात गौर की होगी. वो ये कि इसमें भगवान के पैरों के नीचे एक जीव दबा हुआ है. कभी आपने ये सोचा है कि आखिर ये जीव कौन है और भगवान ने उसे अपने पैरों के नीचे क्यों दबाया है? हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस जानकारी को बखूबी समझाया गया है.

इंस्टाग्राम यूजर नम्रता मोहन (@thetemplegirl) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने अकाउंट पर भगवान और आध्यात्म से जुड़ी रोचक जानकारियां वीडियो के माध्यम से शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बता रही हैं कि भगवान नटराज के पैरों के नीचे कौन दबा है. इस जीव का नाम अपस्मरा है. दक्षिण भारत में इस जीव को मुयालका के नाम से भी जाना जाता है. ये एक बौना जीव है जिसके हाव-भाव काफी डरावने लगते हैं. ये आधा इंसान और आधी परछाई है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *