[ad_1]
Last Updated:
दुनिया में एक अनोखी मछली ऐसी भी है जो देखने से लोग इसलिए डरते हैं क्योंकि उसका दिखना किसी बड़ी अनहोनी का संकेत होता है. ओरफिश नाम की सांप जैसी दिखने वाली ये मछली गहरे समुद्र की जीव है. जापनी किवदंतियां इसके दिख…और पढ़ें
इस मछली का समद्र किनारे दिखने का मतलब कोई बड़ी अनहोनी माना जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- कैनरी द्वीप पर दुर्लभ ओरफिश मछली दिखी
- जापानी किवदंती के अनुसार ओरफिश आपदाओं की भविष्यवाणी करती है
- सोशल मीडिया पर ओरफिश का वीडियो वायरल हुआ
एक दुर्लभ मछली जिसके बारे में कहा जाता है कि वह “कुछ गलत होने वाला है.” बताती है, दिखाई दी. कैनरी द्वीप के एक बीच पर बहकर किनारे आने के बाद जबसे उसे देखा गया है, लोगों में कई तरह खौफ और अंधविश्वासों की चर्चा होने लगी है. इस मछली को बीते 10 फरवरी को समुद्र के ठीक किनारे पर देखा गया था जिसके वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है.
गहरे समुद्र की मछली
वीडियो में एक शख्स समुद्र के किनारे पर इस मछली को किनारे पानी में वापस डालता दिख रहा है. ओरफिश गहरे समुद्र की मछली है और इसके समुद्र के किनारे दिखना बहुत ही बड़े अपवाद वाली घटना होती है, कई लोग मानते हैं कि इसका ऐसे दिखने के मतलब कुछ बुरा होने की संकेत होता है.
जापानी किवदंती
जापानी किवदंती में इस समुद्री सांप कही जाने वाली मछली को रयुगू नो त्सुकाई या “समुद्र देवता का दूत” के नाम से जाना जाता है. यह पारंपरिक रूप से भूकंप और सुनामी जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा गहरे समुद्र में रहने के कारण इस मछली का अध्ययन करना भी बहुत ही मुश्किल है.
[ad_2]
Source link