Headlines

क्या तक्षक नाग के डंसने से सच में हो जाती है मौत, राजा परीक्षित की कहानी कितनी सच? एक्सपर्ट ने खोला राज

[ad_1]

Last Updated:

विशेषज्ञों की मानें तो, तक्षक नाग का विष इतना जानलेवा होता ही नहीं है, जिससे किसी इंसान की मौत हो सके. ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब तक्षक नाग के विष में इतनी प्रबलता होती ही नहीं है कि किसी इंसान की जान…और पढ़ें

X

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर 

पश्चिम चम्पारण:- तक्षक नाग का नाम सुनते ही दिमाग में राजा परीक्षित और उनकी मौत की घटना का जिक्र ताजा हो जाता है. कहानियों में ऐसा बताया गया है कि राजा परीक्षित की मौत तक्षक नाग के डंसने से हुई थी. हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो, इस सांप का विष इतना जानलेवा होता ही नहीं है, जिससे किसी इंसान की मौत हो सके. ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब तक्षक नाग के विष में इतनी प्रबलता होती ही नहीं है कि किसी इंसान की जान ले सके, तो फिर राजा परीक्षित की मौत कैसे हुई थी. साथ ही नाग होने के बावजूद भी इस सांप में ऐसा कौन सा विष होता है, जो इंसानों के लिए बिल्कुल भी जानलेवा नहीं है. इसपर विशेष जानकारी के लिए हमने पिछले 22 सालों से कार्यरत, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट स्वप्निल खताल से लोकल 18 ने बात की, जिन्होंने खास जानकारी दी.

तक्षक नाग को लेकर फैली है कई भ्रांतियां
स्वप्निल बताते हैं कि तक्षक नाग को ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक के नाम से जाना जाता है. आमतौर पर ये वन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें शहरी क्षेत्रों में भी देखा गया है. बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में इनकी संख्या खूब फल-फूल रही है. इस सांप को लेकर ज्यादातर लोगों में गंभीर भ्रांतियां फैली हुई हैं. इनमें से सबसे बड़ी भ्रांति यह है कि इसका विष इंसान की जान ले सकता है.

इतनी होती है तक्षक नाग के विष की प्रबलता 
स्वप्निल की मानें तो, तक्षक नाग का विष इतना नम्र होता है कि इससे किसी बच्चे की भी जान नहीं जा सकती है. ऐसे में बड़े इंसानों को तो इससे बिल्कुल भी खतरा नहीं है. ये अपने विष का इस्तेमाल मेंढक, छिपकली और पक्षियों पर खूब करते हैं. दरअसल, इनके विष से छोटे चूहे, मेंढक, छिपकली और पक्षी पैरालाइज्ड हो जाते हैं, जिसके बाद ये उन्हें अपना आहार बनाता है. इससे ज्यादा इस सांप के विष की प्रबलता नहीं होती है.

ये भी पढ़ें:- बर्बाद हो गए हैं साहब…अपनी फसलों को उजाड़ रहे यहां के किसान, खुद ही बताई दर्दभरी कहानी 

ये हो सकती है राजा परीक्षित के मौत की वजह
अब यहां एक सवाल ये उठता है कि जब तक्षक नाग के विष से इंसान को कोई खतरा है ही नहीं, तो फिर राजा परीक्षित की मौत आखिर कैसे हुई थी. इसपर स्वप्निल Local 18 को बताते हैं कि राजा परीक्षित की मौत का कारण तक्षक का विष नहीं, बल्कि सांप द्वारा डंसे जाने के डर से हुआ “हार्ट अटैक” हो सकता है.

homebihar

क्या तक्षक नाग के डंसने से सच में हो जाती है मौत? राजा परीक्षित से जुड़ी कहानी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *