Headlines

क्या होता है ‘लव होटल’, जहां शादीशुदा अफसर के साथ 10 बार गईं मेयर मैडम? सच सामने आते ही मचा हंगामा!

[ad_1]

Last Updated:

जापान की मेयर अकिरा ओगावा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन पर आरोप लगे थे कि वो एक शादीशुदा अफसर के साथ 10 बार जापान के ‘लव होटल’ में गई थीं. इसके बाद खूब हंगामा मचा, जिसके बाद वो अपने पद से हट गईं.

क्या होता है 'लव होटल', जहां शादीशुदा अफसर के साथ 10 बार गईं मेयर मैडम?सांकेतिक तस्वीर (Canva AI Generated)

अक्सर जब बड़े पदों पर बैठे लोग किसी विवाद में फंसते हैं, तो उसका असर उनके पूरे काम और शहर की साख पर पड़ता है. जापान के माएबाशी शहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक महिला मेयर को अपने निजी व्यवहार के कारण पद छोड़ना पड़ा. जनता और पार्षदों के भारी विरोध के बाद उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया. इस महिला का नाम अकीरा ओगावा है, जो जापान के माएबाशी शहर की मेयर हैं. इन पर आरोप लगे थे कि ये किसी शादीशुदा अफसर के साथ 10 बार जापान के ‘लव होटल’ में गई थीं. ओगावा काफी समय से खुद पर लग रहे आरोपों को गलत बता रही थीं, लेकिन ‘होटल कांड’ को लेकर लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी. उन्होंने 25 नवंबर को इस्तीफा दिया और 27 नवंबर को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. हालांकि, उन्होंने इशारा किया है कि वह आने वाले चुनाव में फिर से खड़ी हो सकती हैं.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ओगावा ने खुद यह बात मानी कि वह फरवरी से अब तक एक शादीशुदा बड़े अधिकारी के साथ 10 से ज्यादा बार होटल जा चुकी हैं. लेकिन उन्होंने दावा किया कि उनके बीच कोई गलत रिश्ता नहीं था. मेयर के मुताबिक, वे होटल में सिर्फ अपनी निजी और दफ्तर की परेशानियों पर चर्चा करने जाते थे. मेयर की इस दलील से शहर के लोग बिल्कुल भी खुश नहीं हुए और उनके खिलाफ शिकायतों का ढेर लग गया. इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक रूप से भी ओगावा पर काफी दबाव था. सात अलग-अलग ग्रुप्स ने उनसे इस्तीफा मांगा. उनका कहना था कि मेयर की इन हरकतों से शहर की इज्जत खराब हुई है. इस विवाद के कारण शहर के कामकाज पर बहुत बुरा असर पड़ा. जब नगर परिषद ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (हटाने का प्रस्ताव) लाने की तैयारी की, तो ओगावा को लगा कि इस्तीफा देना ही ठीक है.

इस्तीफा के बाद जताया अफसोस!
सोशल मीडिया पर ओगावा ने लिखा कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात समझाने में नाकाम रहीं. उन्होंने भविष्य में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए पूरी ताकत से काम करने का वादा किया है. इस पूरे विवाद के दौरान प्रशासन के पास जनता के 10,000 से ज्यादा फोन कॉल आए, जिससे पता चलता है कि लोग इस बात से कितने नाराज थे. लोगों का कहना था कि एक लीडर का व्यवहार साफ-सुथरा होना चाहिए.

क्या होता है लव होटल?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये ‘लव होटल’ (Love Hotels) होते क्या हैं? ऐसे में बता दें कि जापान और दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में ये खास तरह के होटल होते हैं, जिन्हें कपल्स को प्राइवेसी देने के लिए बनाया जाता है. इन होटलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां कमरे कुछ घंटों या पूरी रात के लिए किराए पर मिलते हैं. इन होटलों में गोपनीयता का इतना ध्यान रखा जाता है कि अक्सर गेस्ट और स्टाफ का आमना-सामना भी नहीं होता. यहां ऑटोमैटिक मशीनें या छोटी सी खिड़की के जरिए पैसों का भुगतान किया जाता है. इनकी पहचान अक्सर बाहर लगी चमकदार नियॉन लाइट्स और कमरों की अलग-अलग थीम्स से होती है. जापान में इन्हें ‘बुटीक होटल’ या ‘फैशन होटल’ के नाम से भी जाना जाता है और इनका इस्तेमाल ज्यादातर वे लोग करते हैं जिनके घरों में जगह की कमी होती है या जो अपनी पहचान छिपाकर समय बिताना चाहते हैं.

About the Author

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें

homeajab-gajab

क्या होता है ‘लव होटल’, जहां शादीशुदा अफसर के साथ 10 बार गईं मेयर मैडम?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *