[ad_1]
Last Updated:
कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह को एक खास गीत समर्पित. उन्होंने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज की जमकर तारीफ की और ये भी कहा कि जब वो इंग्लैंड के विकेट उड़ाते …और पढ़ें
कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज
हाइलाइट्स
- क्रिस मार्टिन ने बुमराह पर कॉन्सर्ट में की बात
- अहमदाबाद में कोल्डप्ले के शो में बुमराह की तारीफ.
- कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का डंका पूरी दुनिया में बजता है. उनकी दहशत बल्लेबाजों के अंदर तो है लेकिन विरोधी टीम के फैंस भी खौफ खाते हैं. पॉपुलर बैंड कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने भारत में अपने कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय टेस्ट उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह को समर्पित करते हुए एक खास गाना गाया. रविवार को अहमदाबाद में हुए शो में उन्होंने ये गाना गाया जिसे सुनने खुद बुमराह मौजूद थे.
भारत में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है. काफी वक्त से इसे लेकर चर्चा की जा रही थी. रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने इस बैंड ने परफॉर्म किया. यहां टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बैंड के लीड सिंगर ने तारीफों के पुल बांधते हुए खास गाना गाया. जैसे ही सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत का नाम लिया तो उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.
The recreation changer’ participant is in the home turning every little thing yellow #ColdplayOnHotstar pic.twitter.com/pcXVT3l8L8
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) January 26, 2025
[ad_2]
Source link