[ad_1]
अगर आपको ऐसा लगता है कि सिर्फ भारत की शादियों में ही ब्राइड और ग्रूम को यूनिक एंट्री की चाहत है तो जरा रुकिए. सोशल मीडिया पर एक विदेशी कपल के वेडिंग एंट्री वीडियो ने धूम मचा दी है. कपल ने जिस अंदाज में अपनी वेडिंग में एंट्री ली, उसकी खूब चर्चा हो रही है. ब्राइड और ग्रूम दोनों ने ही अपनी बॉडी में आग लगा कर एंट्री की थी. आपको बता दें कि ये दोनों ही पेशवेर स्टंट्समैन हैं. वीडियो में दूल्हे ने कन्फर्म किया कि इस दौरान सारे सेफ्टी मेजर्स लिए गए थे. साथ ही किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ था. वीडियो देख लोग हैरान हैं कि कोई अपनी वेडिंग एंट्री को यूनिक बनाने के लिए किस हद तक जा सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
[ad_2]
Source link
