[ad_1]
Last Updated:
IPL 2026 Dates: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से ठीक पहले फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, आईपीएल का आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इसका फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026.नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के मिनी ऑक्शन पर टिकी हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में यह ऑक्शन आयोजित होने जा रहा है. इससे ठीक पहले आईपीएल के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने है. दरअसल, आईपीएल का आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है. वहीं, इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. हालांकि, अभी ओपनिंग और फाइनल मैच के वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2026 26 मार्च को शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा. इसकी जानकारी सोमवार (15 दिसंबर) शाम को अबू धाबी में IPL फ्रेंचाइजी के बीच हुई मीटिंग से सामने आई है. हालांकि, यह टूर्नामेंट बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा या नहीं, यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है.
26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026.
चिन्नास्वामी में होगा ओपनिंग मैच?
रिपोर्ट में बताया गया कि IPL सीजन 19 की तारीखों का खुलासा लीग के CEO हेमांग अमीन ने ऑक्शन से पहले एक ब्रीफिंग के दौरान किया. परंपरा के अनुसार पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के शहर में खेला जाता है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम की उपलब्धता अभी भी पक्की नहीं है. हालांकि, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को राज्य सरकार से वेन्यू पर IPL मैच होस्ट करने के लिए सशर्त मंजूरी मिल गई है, लेकिन यह सुरक्षा और सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है.
RCB है डिफेंडिंग चैंपियन
चूंकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन टीम है. ऐसे में आगामी सीजन का आगाज उसके मुकाबले के साथ ही होगा. हालांकि, टक्कर किस टीम से होगी, ये अभी कन्फर्म नहीं है. बता दें कि आरसीबी ने 2025 सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन के करीबी अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी उठाई थी. यह 18 सीजन में पहला मौका था, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल जीता.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link