Headlines

खराब फॉर्म के बाद संजू सैमसन पर पड़ी मार, 5-6 हफ्ते के लिए रहेंगे टीम से बाहर, क्या है इसकी वजह ?

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट लगी जिससे उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया. वे 5-6 हफ्ते मैदान से बाहर रहेंगे और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वापसी करेंगे.

खराब फॉर्म के बाद संजू पर पड़ी मार, 5-6 हफ्ते के लिए रहेंगे टीम से बाहर

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 के दौरान हुए चोटिल

हाइलाइट्स

  • संजू सैमसन की उंगली में फ्रैक्चर हुआ.
  • सैमसन 5-6 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे.
  • सैमसन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वापसी करेंगे.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान बुरी तरह से फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन को अगले कुछ दिन मैदान से बाहर रहना होगा. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है. यह चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर की बाउंसर से लगी. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 5 से 6 हफ्ते तक उनको चोट से वापसी करने में लगने वाले हैं.

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल के सैमसन अपने घर तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के बाद ट्रेनिंग पर लौटेंगे. उन्हें टीम में वापसी के लिए मंजूरी की आवश्यकता होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि सैमसन को नेट्स में वापस आने में पांच से छह सप्ताह का समय लगेगा. इसका मतलब है कि वह 8 फरवरी से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ केरल के क्वार्टरफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे. अब संजू सीधा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने उतरेंगे.

BCCI के एक सूत्र ने PTI को गुमनाम रूप से बताया, “सैमसन की उंगली में फ्रैक्चर है. उन्हें नेट्स में वापस आने में पांच से छह सप्ताह का समय लगेगा. इसलिए उनके लिए केरल के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल (जम्मू और कश्मीर के खिलाफ) में खेलने का कोई मौका नहीं है, संभावना है कि उनकी वापसी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए होगी,”

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में पारी की शुरुआत में सैमसन ने एक छक्का लगाया. लेकिन आर्चर की तीसरी गेंद पर छोटी डिलीवरी ने सैमसन के दस्ताने पर चोट मारी और उन्हें फिजियो को बुलाना पड़ा. उन्होंने चोट के बावजूद पहले ओवर में 16 रन बनाए. उनकी पारी का अंत मार्क वुड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की डीप स्क्वायर-लेग पर हुआ.

रिपोर्ट के अनुसार, डगआउट में पहुंचने के बाद सूजन बढ़ गई. इसके कारण सैमसन दूसरी पारी में बेंच पर रहे और ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह ली. स्कैन में पता चला कि उनकी तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर है.

homecricket

खराब फॉर्म के बाद संजू पर पड़ी मार, 5-6 हफ्ते के लिए रहेंगे टीम से बाहर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *