Headlines

खलेगी बुमराह की कमी… हर्षित राणा मचा सकते हैं धमाल, टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने रोहित एंड कंपनी को बताया खिताब का दावेदार

[ad_1]

Last Updated:

शिखर धवन ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीत का प्रबल दावेदार बताया है. धवन ने कहा कि टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी. गब्बर ने हर्षित राणा को एक्स फैक्टर बताया है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला…और पढ़ें

हर्षित मचा सकते हैं धमाल,  'गब्बर' ने  भारत को बताया खिताब का दावेदार

शिखर धवन ने हर्षित राणा को बताया एक्स फैक्टर.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगी
  • शिखर धवन ने गिनाई टीम इंडिया की खूबियां
  • टीम इंडिया तीसरी बार बन सकती है चैंपियन

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है. टीम इंडिया के गब्बर ने कहा है कि आईसीसी के इस टूर्नामेंट में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी. हालांकि उन्होंने युवा पेसर हर्षित राणा की जमकर तारीफ की जिन्होंने हाल में तीनों फॉर्मेट में शानदार डेब्यू किया. धवन ने कहा कि राणा को देखना रोमांचक है.वह निडर होकर गेंदबाजी करता है. यह टूर्नामेंट बुधवार को पाकिस्तान में शुरू होगा. जबकि भारत एक दिन बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

तेज गेंदबाज बुमराह पीठ (Jasprit Bumrah) के निचले हिस्से में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के दौरान गेंदबाजी में सबसे ज्यादा भार उठाया था. धवन ने आईसीसी के कॉलम में लिखा, ‘मेरी चिंता यह है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी कमी खलेगी और मुझे लगता है कि उन्हें इसका असर दिखेगा.मेरे हिसाब से वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उनकी सटीकता को दोहराना मुश्किल है. वह बहुत शांत स्वभाव के हैं और इस तरह की बड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं में यह बहुत महत्वपूर्ण है.’

एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी

‘हर्षित राणा को देखना रोमांचक है’
हालांकि धवन ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभमन गिल और हर्षित राणा का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘हर्षित राणा भी टीम में शामिल हो गए हैं और मुझे लगता है कि यह वाकई रोमांचक है. उन पर नजर रखें, मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं. मुझे उनका रवैया पसंद है, वह एक मेहनती खिलाड़ी हैं और उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता. वह चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और हमने इंग्लैंड सीरीज में देखा है कि वह फॉर्म में हैं. मुझे यकीन है कि वह इस अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और अगर वह ऐसा करते हैं तो वह भारत के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं.’

भारत इसलिए है खिताब का प्रबल दावेदार
हाल के फॉर्म और टीम की ताकत को देखते हुए धवन भारत को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं. बकौल धवन, ‘भारत के लिए आशावादी होने के कई कारण हैं. उनके पास बहुत संतुलित टीम है, खासकर बल्ले से – अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. शुभमन गिल के प्रदर्शन में बहुत निरंतरता है और उन्हें बड़ी भूमिका निभानी है. मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे. रोहित शर्मा ने फॉर्म हासिल कर लिया है, विराट कोहली भी हैं। वे एक बेहतरीन टीम हैं और उन्हें रोकना मुश्किल होगा.’ भारत लीग में अपना दूसरा मैच पाकिस्तान से खेलेगा. भारत पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा.

homecricket

हर्षित मचा सकते हैं धमाल, ‘गब्बर’ ने भारत को बताया खिताब का दावेदार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *