[ad_1]

अगर आपने कभी भी लाइफ में ऑनलाइन टैक्सी या बाइक टैक्सी से यात्रा की होगी तो उसके चालक से एक सवाल तो जरूर पूछा होगा, कितना कमाते हो? इसके जवाब अक्सर अलग-अलग होते हैं. कोई अपना दुखड़ा रोने लगता है, कोई सच बोलता है तो कोई झूठ बोलता है. कोई टैक्सी चलाने की चुनौतियां बताता है. पर हाल ही में जब एक लड़के ने बाइक टैक्सी (Biker share month-to-month earnings) वाले से पूछा कि वो कितना कमा लेता है, तो उसका जवाब सुनकर ग्राहक खुद ही डिप्रेशन में चला गया. वो इसलिए क्योंकि राइडर जितना कमाता है, उतना तो वो लड़का भी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने से नहीं कमा पाता.
इंस्टाग्राम अकाउंट @420siii पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक लड़का, ऊबर, रैपिडो में बाइक चलाने वाले एक राइडर से बातें करता नजर आ रहा है. ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है. पर चूंकि ये एक मीम पेज पर पोस्ट किया गया है, इस वजह से ये बात दावे से नहीं कही जा सकती कि वीडियो असली है. न्यूज18 हिन्दी इस वीडियो के सही होने का दावा नहीं करता है.
[ad_2]
Source link