Headlines

खेत जोतने का कमाल तरीका, न बैल ना ही ट्रैक्टर की जरूरत, देखने वाले भी हो गए हैरान

[ad_1]

Last Updated:

सहरसा के एक किसान खेत जुताई का एक अनोखा तरीका निकाला है. इस किसान को खेत जोतने के लिए न ही बैल और ना ही ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है.

सहरसा: खेतों में हरियाली लाने के लिए किसान खेत की जुताई करते हैं. आपने खेत की जुताई बेल और ट्रैक्टर के माध्यम से देखी होगी. अगर आपको यह कहा जाए की एक ऑटो से खेत की जुताई हो रही है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे आपके जेहन में यह सवाल आएगा कि ऑटो तो राहगीरों की सवारी होती है, यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह ऑटो के माध्यम से छोड़ा जाता है, भला ऑटो से खेत की जुताई कैसे हो सकती है लेकिन साहब रुकिए सहरसा के इस व्यक्ति ने गजब कर दिखाया है.

आत्मविश्वास ऐसा की जिसे देख आपकी आखे खुली की खुली रह जाएगी… जी हां देखिये ये विडियो और सोचिये.. कैसे ये ड्राइवर खेतों में ऑटो के माध्यम से खेत की जुताई कर रहा है. यह तो कुछ भी नहीं सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जुताई में इस ऑटो पर कोई चालक बैठा हुआ नहीं है और बिना चालक का यह ऑटो चल रहा है. कभी चलती ऑटो के छत पर स्टंट कर रहा है, कभी फुर्ती दिखा कर चलती ऑटो से निचे उतर जाता है तो कभी ऑटो के ऊपर चढ़ जाता है.

टेंपो से दिखाते हैं गजब के स्टंट
दरअसल, ये विडियो सहरसा जिला के चंदौर पंचायत का है जहां के रहने वाले अखिलेश यादव वर्षो से ऑटो ड्राइवर के पेशे से जुड़े हैं, लम्बे समय से ऑटो चलाने की वजह उनका अनुभव काफी अच्छा है. अखिलेश यादव का कहना है कि ऑटो से चलाते-चलाते उनका अनुभव इतना हो चुका है कि वो जैसा चाहे वैसे ऑटो चला सकते है. ऑटो चालक अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस टेंपो से हम सब काम कर लेते हैं. इस टेंपो से हल भी जोत लेते हैं, टेंपो का इंजन खोल खेतों में पानी पटवन का भी काम कर लेते हैं, इसके साथ-साथ अपनी कला को भी दिखाते हैं. टेंपो के छत पर चढ़ जाते हैं और मस्ती करते हैं. टेंपो चलता रहता है और टेंपो के छत पर बैठ थोड़ी मस्ती कर लेते हैं और चलते टेंपो के छत पर बैठकर खाना भी खा लेते हैं. 20 सालों से टेंपो चला रहे हैं और इस खतरनाक स्टंट करने में आज तक कोई घटना नहीं घटी है. भले ही ऑटो ड्राइवर अखिलेश यादव स्टंट को अपने अनुभव बता रहे है लेकिन ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है.

homeagriculture

खेत जोतने का कमाल तरीका, न बैल ना ही ट्रैक्टर की जरूरत, देखने वाले भी हैरान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *