Headlines

गंगा मैया के किनारे खाली टोकरी लेकर गया शख्स, बटोरने लगा मिट्टी, फिर धोया तो मिला ये सब!

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स गंगा नदी के किनारे खाली टोकरी लेकर जाता है. वो मिट्टी बटोरता है और फिर उसे पानी में ले जाकर बहाने लगता है. लेकिन इस बीच टोकरी में उसे कुछ ऐसी चीज मिलती है, जिसस…और पढ़ें

गंगा मैया के किनारे खाली टोकरी लेकर गया शख्स, बटोरने लगा मिट्टी, फिर...

प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है. लोग देश के कोने-कोने से इलाहाबाद में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम में नहाने पहुंच रहे हैं. यहां संगम के बाद गंगा नदी आगे बढ़ती हैं. हमारे देश में गंगा नदी को मां का दर्जा मिला है, क्योंकि ये जीवनदायिनी हैं. एक तरफ जहां गंगा नदी के पानी से किसानों के फसल लहलहाते हैं, तो दूसरी तरफ नदी में डाले गए दान-पुण्य के पैसों को बटोर कर कुछ लोगों की जिंदगी चलती है. हालांकि, कई बार नदियों में मृतक लोगों के शव भी बहा दिया जाता है, जिससे पानी प्रदूषित होता है. लेकिन इन सबसे अलग आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गंगा मैया के किनारे खाली टोकरी लेकर पहुंचता है. वो नदी में से पैसे निकालने का काम करता है. लेकिन लोगों को उसकी बातों पर भरोसा नहीं होता. ऐसे में इस शख्स ने वीडियो बनाकर सच्चाई को दिखलाया है. वो खाली टोकरी लेकर नदी के किनारे पहुंचा है और वहां की मिट्टी को उठा लेता है. इसके बाद वो मिट्टी को पानी में बहाता है. थोड़ी देर की मेहनत के बाद मिट्टी पूरी तरह बह जाती है. लेकिन जैसे ही वो शख्स टोकरी दिखाता है, हैरानी होती है. गंगा मैया उसकी खाली टोकरी को भर देती हैं. दरअसल, दान-पुण्य में डाले गए पैसे मिट्टी में किनारे दब जाते हैं. ये शख्स मिट्टी को टोकरी में धोकर बहा देता है, तो वो पैसे टोकरी में इकट्ठे हो जाते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *